Payal Malik Emotional While Talking About Armaan Malik And Kritika Malik: ओटीटी की दुनिया में धमाल मचाने वाले शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने लोगों के दिलों पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। बिग बॉस ओटीटी 3 के यूं तो कई कंटेस्टेंट्स सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में अपनी दोनों पत्नियों के साथ आए अरमान मलिक सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। अरमान मलिक (Armaan Malik), पायल मलिक और कृतिका मलिक (Kritika Malik) ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' में एंट्री के वक्त तो अपनी कहानी साझा की ही। वहीं पायल (Payal Malik) ने हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 3' में भी दिल का गुबार निकाला। इस दौरान पायल मलिक की आंख में आंसू भी आ गए।
यह भी पढ़ें: BB OTT 3: अरमान मलिक पर फूटा सनी आर्या की पत्नी का गुस्सा, मेकर्स को भी लताड़ते हुए बोलीं- क्या दिखाना चाहते हो
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से जुड़ा पायल मलिक (Payal Malik) का ये वीडियो जियो सिनेमा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल भी हो गया। पायल मलिक 'बिग बॉस ओटीटी 3' के वीडियो में कहती नजर आईं, "एक दिन मैं बाहर थी और ये लोग साथ में थे। इन्होंने आपस में बात की होगी। इसने कहा कि शादी करते हैं, उसने (कृतिका) भी कहा कि शादी करते हैं। तो ये लोग शादी करके आ गए। मैं बाहर थी और मेरे पास फोन आया कि पायल एक खुशखबरी है। मैं इन्हें अच्छे से जानती थी और मैंने कहा तुमने शादी कर ली।"
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में नजर आया कि पायल मलिक (Payal Malik) की बातें सुनकर मुनीषा खटवानी ने उनसे पूछा, "आपको नहीं लगा कि आपकी बेस्ट फ्रेंड ने आपको धोखा दिया, आपके पति से शादी की।" मुनीषा की ये बात सुनकर पायल मलिक की आंखों में आंसू आ गए। पायल को भावुक देख अरमान मलिक उन्हें चुप कराने आ गए। अरमान ने कहा, "अब तो खुश है ना। अब तो मुझे ऐसा लग रहा है कि तुम दोनों की शादी हुई है, मेरा तो कोई रोल ही नहीं है।"
