TVF Top 7 Best Family Series: टीवीएफ (The Viral Fever) ने इंडियन वेब सीरीज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। टीवीएफ ने एक से एक वेब सीरीज का निर्माण किया है। बात करें अगर फैमिली-ओरिएंटेड कंटेंट की तो टीवीएफ का काम शानदार रहा है। TVF की सीरीज मिडिल क्लास फैमिली की जिंदगी, रिश्तों, हंसी-मजाक और इमोशंस को दिखाने में कामयाब रही है। वेब सीरीज आमतौर पर लोग अकेले ही देखना सही समझते है लेकिन टीवीएफ ने एक बार फिर से सबको साथ ड्राइंग रूम में लाने की कोशिश की है और उसमें वे सफल भी हुए हैं। आज हम आपको (The Viral Fever) की उन फैमिली वेब सीरीज के लिए बारे में बताएंगे जो कि आईएमडीबी रेटिंग्स, पॉपुलैरिटी और फैमिली थीम्स के आधार पर बेस्ट है। इन सीरीज को आप आराम से मम्मी-पापा के साथ देख सकते हैं।
ये मेरी फैमिली (Yeh Meri Family)
प्राइम वीडियो पर मौजूद सीरीज ये मेरी फैमिली 90s के मिडिल क्लास फैमिली की कहानी को दिखाती है। इस सीलीज से आप पक्का खुद को कनेक्ट कर पाएंगे। इसे आप अपने भाई-बहन, माता-पिता किसी के साथ भी देख सकते हैं। आईएमडीबी पर ये मेरी फैमिली को तगड़ी रेटिंग मिली है। ये मेरी फैमिली के सभी सीजन को लोगों ने पसंद किया है।

pic credit- IMDb
गुल्लक (Gullak)
सोनी लिव की सीरीज गुल्लक की कहानी मिश्रा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें संतोष और शांति मिश्रा और उनके बेटे अन्नू मिश्रा और अमन मिश्रा शामिल हैं। अगर आप मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं तो आपको ये सीरीज पक्का अच्छे लगेगी। इस सीरीज के अबतक सीजन आ चुके है। सभी को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है।

pic credit- IMDb
द आम आदमी फैमिली (The Aam Aadmi Family)
टीवीएफ (The Viral Fever) की सीरीज द आप आदमी फैमिली को अच्छे से एक कॉमन मैन ही समझ सकता है। अगर आप दिवाली पर कुछ अच्छा देखना चाहते हो तो इस सीरीज को जी 5 पर देख सकते हैं। वेब सीरीज द आम आदमी फैमिली को आईएमडीबी ने अच्छी रेटिंग दी है।

pic credit- IMDb
पंचायत (Panchayat)
पंचायत टीवीएफ की सबसे बेस्ट सीरीज है। इसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। पंचायत की कहानी फुलेरा गांव की है, जहां जितेंद्र कुमार की पोस्टिंग बतौर पंचायत सचिव होती है। इसके बाद जो भी कुछ हुआ है वो तो आपको पता ही होगा। अगर गलती से आपने ये सीरीज नहीं देखी है तो आज ही इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते है। जानकारी के लिए बता दें कि पंचायत 5 को लेकर लोग एक्साइटेड हैं। मेकर्स जल्द ही इस सीरीज के पांचवे सीजन को लेकर अपडेट देंगे। लोग पंचायत 5 को देखने के लिए बेताब हैं।

pic credit- IMDb
ट्रिपलिंग (Tripling)
ट्रिपलिंग द वायरल फीवर द्वारा निर्मित एक हिंदी वेब सीरीज है, जो तीन भाई-बहनों, चंदन, चंचल और चितवन के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सीरीज उनके जीवन की चुनौतियों और उतार-चढ़ाव को दिखाती है। अगर आप इस सीरीज को देखना चाहते है तो ये जी 5 पर मौजूद है। बता दें कि ट्रिपलिंग को लोगों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है।

pic credit- IMDb
वेरी पारिवारिक (Very Parivarik)
टीवीएफ की फैमिली सीरीज वेरी पारिवारिक साल 2024 में रिलीज हुई। यह मॉडर्न इंडियन फैमिली की जिंदगी को दिखाती है, यह सीरीज खासकर उन लोगों को पसंद आती है, जो फैमिली ड्रामा और ह्यूमर का मजा लेना चाहते हैं। आप इसे यूट्यूब पर देख सकते हैं। दिवाली पर आप इस सीरीज का मजा ले सकते हैं।

pic credit- IMDb
एस्पिरेंट्स (Aspirants)
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपको टीवीएफ की वेब सीरीज एस्पिरेंट्स जरूर देखनी चाहिए। इसे देखकर आपको यूपीएससी निकालने की प्रेरणा मिलेगी। ये सीरीज सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों की कहानी को बयां करती है। इसमें नवीन कस्तूरिया ने लीड रोल निभाया है। वेब सीरीज एस्पिरेंट्स को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

pic credit- IMDb
