वेब सीरीज

Panchayat Season 4 Release Date: जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव की पंचायत-4 को मिली रिलीज डेट, 2 जुलाई को होगी रिलीज

Panchayat Season 4 Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट वेब सीरीज पंचायत अपने चौथे सीजन के साथ तैयार है, जिसकी रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है। अमेजन प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो जारी करके बताया है कि पंचायत 4 को 2 मई के दिन दर्शकों के सामने रिलीज किया जएगा।

Image

Panchayat Seas son 4 Release Date

Panchayat Season 4 Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की हिट वेब सीरीज पंचायत का चौथा सीजन रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बीते दिनों ही इसकी शूटिंग पूरी हुई है और अब मेकर्स इसको ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने के लिए कमर कस रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो ने कुछ देर पहले ही एक प्रोमो वीडियो के जरिए ये साफ किया है कि उनका पंचायत सीजन 4 (Panchayat 4) मई महीने की 2 तारीख को रिलीज होगा। मेकर्स ने एक मजेदार प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसके माध्यम से फैंस को ये बताया गया है कि पंचायत 4, 2 मई के दिन रिलीज होगी।

पंचायत 4 के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए किरदारों को एक साथ इकट्ठा किया है और उन्हें जीतू भैया के साथ जोड़ा है। इसमें जीतू भैया कहते दिखाई दे रहे हैं कि सभी को फुलेरा आना है, जहां मीम नहीं बल्कि मूमेंट बनाए जाएंगे और ये मूमेंट लोगों के बीच वायरल होंगे। पंचायत 4 का मजेदार अनाउंस वीडियो फैंस के दिलों को छू गया है और वो इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

एक फैन ने कमेंट में लिखा है, 'सोशल मीडिया पर वायरल इतने सारे किरदारों को एक साथ देखकर मजा आ गया। ये किसी मल्टीवर्स से अलग नहीं लग रहा है।' तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, 'क्या कमाल का वीडियो... सोचो अगर ये सब पंचायत 4 में आ जाएंगे तो कैया रहेगा?' फैंस लगातार इसी तरह के कमेंट कर रहे हैं और पंचायत 4 को लेकर उत्सुकता व्यक्त कर रहे हैं। वैसे आप पंचायत 4 देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article