Panchayat S4 X Review: चौथे सीजन ने लोगों को किया निराश, मंजू देवी ने संभाली सीरीज

Panchayat S4 X Review: दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनकर तैयार तैयार हुई जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव की वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 4' (Panchayat S4) को मेकर्स ने 24 जून के दिन प्राइम वीडियो पर पेश कर दिया है। इस सीरीज को देखने के बाद कई लोगों को निराशा हुई है।

Panchayat S4 X Review: अमेजन प्राइम वीडियो की कॉमेडी सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन आज यानी 24 जून को रिलीज हो गया है। इस सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है। चंदन कुमार ने 'पंचायत 4' का लेखन किया है। बीते तीन सीजन को मिले प्यार के बाद लोगों को लंबे समय से 'पंचायत सीजन 4' (Panchayat S4) का इंतजार था। सीरीज रिलीज होते ही लोगों ने इसे देखना शुरू कर दिया है। जिन-किन लोगों ने यह सीरीज देख ली हैं, उन सभी एक्स अकाउंट पर अपने रिव्यू साझा शुरू कर दिए हैं। कई लोगों ने सीजन 4 की तारीफ की है तो कईयों ने निराशाजनक भी बताया है।

Panchayat S4

दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी सीरीज 'पंचायत सीजन 4' को लोगों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ...पंचायत सीजन 4 अमेजन प्राइम वीडियो पर आ गई है।' दूसरे यूजर ने सीरीज देखने के बाद मंजू देवी के किरदार में नीना गुप्ता की तारीफ की है। तीसरे यूजर ने लिखा, 'निराशा हुई है... तीन सीजन की विरासत यूं ही बह गई।' कई ने तो इस सीरीज को केवल 'ओके-ओके' बताया है।

End of Feed