Panchayat 4: फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई से टूटी पंचायत की रिंकी, कहा- काश मैं इन्साइडर होती......

Panchayat 4 Sanvikaa Post on Film Industry: पंचायत फेम एक्ट्रेस सांविका ( Sanvikaa) का एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में वह फिल्म इंडस्ट्री में मिलने वाली पहचान पर अपना दर्द बयां कर रही हैं। अपनी लेटेस्ट स्टोरी में उन्होंने लिखा है काश मेरा अच्छा कनेक्शन होता।

Panchayat 4 Sanvikaa Post on Film Industry: फिल्म इंडस्ट्री में नाम और शोहरत कमाना बड़ी मुश्किल का काम है। यहां दो ही चीज चलती हैं या तो आपका लक या आपका बड़ा कनेक्शन। देखा जाए तो बहुत ज्यादा मेहनत करने वाले स्टार भी वो मुकाम हासिल करने में पीछे रह जाते हैं जो एक न्यूकमर को बाय लक मिल जाता है। फिल्म इंडस्ट्री का ये खेल नया नहीं है इसके बारे में पहले भी कई बार बात हो चुकी है। आज फिर एक बार ये टॉपिक सामने आया है, इस बार पंचायत वेब सीरीज ( Panchayat Web Series) फेम एक्ट्रेस सांविका( Sanvikaa) ने अपना दर्द बयां किया है। अपनी लेटेस्ट स्टोरी में उन्होंने लिखा है काश मेरा अच्छा कनेक्शन होता।

Panchayat 4 Sanvikaa Post on Film Industry

अभिनेत्री सांविका को पंचायत की रिंकी से अलग पहचान मिली है। इससे पहले भी वह एक आध प्रोजेक्ट में नजर आ चुकी हैं लेकिन लोग उन्हें रिंकी के नाम से ही जानते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दिल की बात लिखी है। उन्होंने इस पोस्ट में कहा है कि -" काश मैं एक इन्साइडर होती या बहुत ही पॉवरफुल बैकग्राउन्ड से आती तो शायद मुझे वो इज्जत और सम्मान मिलता। चीजें और भी आसान हो जाती और शायद ये लड़ाई थोड़ी सुलझ जाती, खैर ये युद्ध चलता रहेगा।"

End of Feed