Panchayat 3 Trailer Fans Reaction: जितेंद्र कुमार की मोस्ट अवेटेड सीरीज पंचायत 3 इन दिनों काफी सुर्खियों में लोगों के बीच बनी हुई है। सीरीज के फैंस रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इसी के साथ सीरीज का ट्रेलर रिलीज डेट से पहले मेकर्स ने लॉन्च कर दिया है। ऐमज़ान प्राइम के पेज पर मेकर्स ने पोस्ट कर सभी को सप्राइज़ दिया है। ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं जिसे देख सभी काफी खुश है। फुलेरा गाँव में इस बार प्रधान के चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें भूषण ने भी नामांकन किया है।
पंचायत 3 (Panchayat 3) के ट्रेलर में देखने को मिला की सचिव (Jitendra Kumar) का ट्रांसफर रुकवा दिया गया है और वह वापिस फुलेरा गाँव आ गए हैं। वहीं अब इस बार प्रधान के चुनाव में बनराक्स अपनी पत्नी के संग खड़ा है। ऐसे में वह गाँव की रोड बनवाने का दावा करता है और एमएलए संग हाथ मिलाता है। यह देख ब्रिज भूषण जी और प्रहलाद पांडे चिंता में आ जाते हैं, ऐसे में सचिव जी भी उनका साथ देंगे। ट्रेलर काफी मजेदार है इसमें खूब सारी कॉमेडी देखने को मिल रही है, जो लोगों के बीच सीरीज के लिए क्रेज और ज्यादा बढ़ा रही है।
सीरीज का ट्रेलर देखने के बाद फैंस काफी खुश है और अपने रिव्यू सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा की ट्रेलर के लिए उन्हें इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ी। यह बहुत मज़ेदार है इसे और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने 'बबुआ हमार' गाने का इस्तेमाल किया।
