वेब सीरीज

Panchayat 3 Trailer Fans Reaction: प्रधान की गद्दी पर टिकी भूषण की पैनी नजर, सचिव जी का ट्रांसफर हुआ कैन्सल

Panchayat 3 Trailer Fans Reaction: ऐमज़ान प्राइम की मोस्ट अवेटेड सीरीज पंचायत के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ऐसे में ट्रेलर में काफी कुछ देखने को मिला है जिससे फैंस काफी खुश है। इस खास रिपोर्ट में पढिए ट्रेलर को देखने के बाद लोगों का क्या रिएक्शन है।

Image

Panchayat 3 Trailer Fans Reaction

Panchayat 3 Trailer Fans Reaction: जितेंद्र कुमार की मोस्ट अवेटेड सीरीज पंचायत 3 इन दिनों काफी सुर्खियों में लोगों के बीच बनी हुई है। सीरीज के फैंस रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। इसी के साथ सीरीज का ट्रेलर रिलीज डेट से पहले मेकर्स ने लॉन्च कर दिया है। ऐमज़ान प्राइम के पेज पर मेकर्स ने पोस्ट कर सभी को सप्राइज़ दिया है। ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं जिसे देख सभी काफी खुश है। फुलेरा गाँव में इस बार प्रधान के चुनाव होने जा रहे हैं जिसमें भूषण ने भी नामांकन किया है।

पंचायत 3 (Panchayat 3) के ट्रेलर में देखने को मिला की सचिव (Jitendra Kumar) का ट्रांसफर रुकवा दिया गया है और वह वापिस फुलेरा गाँव आ गए हैं। वहीं अब इस बार प्रधान के चुनाव में बनराक्स अपनी पत्नी के संग खड़ा है। ऐसे में वह गाँव की रोड बनवाने का दावा करता है और एमएलए संग हाथ मिलाता है। यह देख ब्रिज भूषण जी और प्रहलाद पांडे चिंता में आ जाते हैं, ऐसे में सचिव जी भी उनका साथ देंगे। ट्रेलर काफी मजेदार है इसमें खूब सारी कॉमेडी देखने को मिल रही है, जो लोगों के बीच सीरीज के लिए क्रेज और ज्यादा बढ़ा रही है।

सीरीज का ट्रेलर देखने के बाद फैंस काफी खुश है और अपने रिव्यू सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा की ट्रेलर के लिए उन्हें इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ी। यह बहुत मज़ेदार है इसे और बेहतर बनाने के लिए उन्होंने 'बबुआ हमार' गाने का इस्तेमाल किया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article