रिलीज से पहले Panchayat 3 के डायरेक्टर ने लीक की सीरीज की कहानी? दीपिक मिश्रा ने कहा- 'इस बार कुछ...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 23, 2024, 01:00 PM IST

Panchayat Season 3 New Update: प्राइम वीडियो की वेब सीरीजी 'पंचायत 3' को लेकर अभी हाल में दीपक मिश्रा ने एक इंटरव्यू दिया है। 'पंचायत 3' के डायरेक्टर ने कहा कि इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है।

Panchayat Season 3 New Update: बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ लोगों को ओटीटी की वेब सीरीज ने भी अपना दीवाना बना रखा है। इन दिनों एक वेब सीरीज को लेकर खूब चर्चा हो रही है। जिसका नाम है 'पंचायत'। इस वेब सीरीज का तीसरा सीजन जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाला है। 'पंचायत 3' की रिलीज डेट सामने आने के बाद से इसको लेकर खूब बातें हो रही है। ये बातें तब और बढ़ गई जब 'पंचायत 3' का ट्रेलर लोगों के बीच आ गया। 'पंचायत 3 (Panchayat 3)' के ट्रेलर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि इस बार बहुत कुछ नया होने वाला है। अब इसको लेकर 'पंचायत 3' के डायरेक्टर ने काफी खुलासे किए है।

Panchayat Season 3 New Update

Instagram

'इस बार काफी कुछ नया होने वाला है'

प्राइम वीडियो की वेब सीरीजी 'पंचायत 3' रिलीज होने से पहले काफी चर्चा में हैं। इस सीरीज को लेकर अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इसके बाद 'पंचायत 3' के डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने एक इंटरव्यू के दौरान सीरीज का कहानी को लेकर कई खुलासे किए हैं। दीपक मिश्रा ने रेडियो नशा से बात करते हुए कहा कि 'इस बार सीरीज में सभी कैरेक्टर का एक अलग रूप भी देखने को मिलने वाला है। सचिव जी से लेकर चंदन तक के किरदार में नयापन देखने को मिलने वाला है।' इसके अलावा सचिव जी का रोल करने वाले जीतेंद्र कुमार ने कहा कि वो' 'पंचायत 3' के लिए काफी बेताब हैं। तीसरे सीजन में भी पहले और दूसरे सीजन जैसी वाइब देखने को मिलने वाली है।'

End of Feed