वेब सीरीज

Panchayat 3 on OTT: 'आईपीएल 2024' खत्म होने के बाद इस दिन रिलीज होगी Jitendra Kumar की सीरीज !! जानिए तारीख

Jitendra Kumar's Panchayat 3 Release Date: मशहूर अभिनेता जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) की अपकमिंग सीरीज 'पंचायत 3' (Panchayat 3) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अफवाहों पर भरोसा किया जाए तो इस सीरीज को मेकर्स ने 'आईपीएल 2024' के खत्म होने के बाद रिलीज करने का निर्णय लिया है।

Image

Panchayat 3

Jitendra Kumar's Panchayat 3 Release Date: जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) उर्फ अभिषेक त्रिपाठी की सुपरहिट वेब सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन (Panchayat 3) का इंतजार हरकोई कर रहा है। इस सीरीज के बीते दोनों पार्ट्स ऑडियंस को काफी पसंद आए हैं। यही नहीं टाइम पास करने के बाद आज भी फैन्स बीते दोनों पार्ट्स को घर बैठे देखकर अपनी यादें ताजा कर लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'पंचायत 3' की अलग एकदम अलग और शानदार होने वाली है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने 'पंचायत 3' को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने के लिए तारीख का चयन कर लिया है।

जितेंद्र कुमार स्टारर 'पंचायत 3' को लेकर अफवाहें हैं कि मेकर्स ने अब इस सीरीज को 'आईपीएल 2024' के खत्म होने का बाद रिलीज करने का फैसला किया है। मेकर्स ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि ऑडियंस के अंदर 'आईपीएल 2024' को लेकर भी जबरदस्त क्रेज है। हालांकि एक सूत्र ने फिल्मीबीट को बताया कि दर्शकों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए। सूत्र ने बताया कि प्राइम वीडियो सही समय पर तारीख की घोषणा करेगा।

पहले ऐसी अफवाहें थीं कि 'पंचायत 3' दिसंबर 2024 में रिलीज होगी। मेकर्स ने इन अफवाहों पर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस जानकारी को सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि निर्माताओं को अभी और इंतजार करना होगा। बता दें बीते दो सीजंस की तरह 'पंचायत 3' भी काल्पनिक गांव फुलेरा और जीतेंद्र कुमार के इर्द-गिर्द ही घूमती दिखाई देगी। 'पंचायत 3' के अलावा ऑडियंस 'द फैमिली मैन 3', 'मिर्जापुर 3' और 'पातल लोक 3' के लिए भी बेताब है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article