वेब सीरीज

Panchayat 3: ये क्या हुआ? रिलीज के पहले ही 'प्रधान जी' और 'बनराकस' के बीच हुआ घमासान, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

वेब सीरीज 'पंचायत-3' OTT पर 28 मई को आ रहा है। इस बार फूलेरा गांव में चुनावी माहौल होगा और प्रधान पति ब्रजभूषण दुबे और बनरकस आमने-सामने होंगे। जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा। 'पंचायत 3' के प्रधान और बनरकस के बीच की मजेदार झगड़े का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।

Image

Panchayat 3

वेब सीरीज 'पंचायत-3' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फैंस इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस वेब सीरीज का काफी क्रेज है। ये वेब का तीसरा सीजन OTT पर 28 मई को आ रहा है। इस बार फूलेरा गांव में चुनावी माहौल होगा और प्रधान पति ब्रजभूषण दुबे और बनरकस आमने-सामने होंगे। जो दर्शकों को काफी पसंद आएगा, लेकिन 'पंचायत 3' के आगमन से पहले ही, प्रधान और बनरकस एक दूसरे भीड़ते नजर आए। आइए जानते हैं विस्तार से।

सीरीज में भी हमेशा से दोनों का एक दूसरे के साथ टकराव देखने को मिलता है, लेकिन मामले गरम हो जाते हैं जब बनरकस प्रधान पति की पत्नी मंजू देवी को इस झगड़े में लेकर आते हैं। तब प्रहलाद चंद और विकास को भी मामले में बोलना पड़ता है। 'पंचायत 3' के प्रधान और बनरकस के बीच की मजेदार झगड़े का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। एक ओर फूलेरा के बादशाह प्रधान हैं और दूसरी ओर 'बनरकस' बिनोद हैं और दोनों एक-दूसरे से टकराते हैं।

लौकी से प्यार

इस वीडियो में प्रधान जी बनरकस को निशाना बनाते हैं, कहते हैं, 'यह भूषण किसी भी अच्छे काम के पीछे नहीं हो सकता, क्योंकि उसके दोनों हाथ हमेशा तंबाकू रगड़ने में व्यस्त रहते हैं।' इस पर सब हंसते हैं। फिर 'बनरकस' की बारी आती है और उनका कहना है, 'प्रधान जी को लौकी इतनी पसंद है कि हमें लगता है कि वह अपनी पत्नी को प्यार से लौकी कहते होंगे। फिर प्रधान जी बोलते हैं कि अगर किसी के घर का गैस समाप्त हो जाए, तो डरने की जरुरत नहीं है। भूषण के घर पहुँचो क्योंकि वह हमेशा जल रहा होता है।

लौकी से हमला

बनरकस बोलते हैं कि हर सफल व्यक्ति के पीछे उसकी पत्नी होती है। जब मैंने तुम्हें देखा, मैंने यह मान लिया, प्रधान पति जी। प्रधान जी इस मामले पर गुस्सा हो जाते हैं, उन्होंने बनरकस से कहा कि पत्नी को बातचीत में न लाएं, उन्होंने लौकी उठाई और बनरकस को धमकाया और कहा कि अगर वह पत्नी को बीच में लाए, तो मैं उसे मार दूंगा।

कौन-कौन आएंगे नजर

'पंचायत - सीजन 3' को 28 मई को OTT प्लेटफ़ॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। इसमें रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, फैजल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका और दुर्गेश कुमार जैसे कई अभिनेता हैं। 'पंचायत' सीरीज का लेखन चंदन कुमार और तमोजित दास ने किया है, जबकि दीपक कुमार मिश्रा ने इसे निर्देशित किया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article