OTT Releases in May 2025: ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं सस्पेंस और थ्रिलर ये भरी ये फिल्में, नहीं होंगे बोर

  • Authored by: अभय
  • Updated May 1, 2025, 01:43 PM IST

OTT Release in May 2025: मई में एक बाद एक फिल्में और सीरीज ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए आ रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज को ओटीटी पर देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस लिस्ट में एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज शामिल है।

OTT Release in May 2025: मई 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बॉलीवुड और इंटरनेशनल कंटेंट का धमाकेदार तड़का लगने वाला है। सलमान खान की 'सिकंदर' से लेकर जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' और राधिका आप्टे की 'सिस्टर मिडनाइट' जैसी फिल्में नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, और प्राइम वीडियो पर छाने को तैयार हैं। इसके अलावा 'द रॉयल्स' में ईशान खट्टर-भूमि पेडनेकर की जोड़ी, 'कॉस्ताओ' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दम, और है जुनून का म्यूजिकल धमाल दर्शकों को बांधे रखेगा। कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा, और डॉक्यूमेंट्री का मिक्सचर लाने वाली 'ग्राम चिकित्सालय', और 'द ब्राउन हार्ट' जैसी सीरीज भी हैं। 'एनदर सिंपल फेवर' जैसे इंटरनेशनल फ्लेवर भी शामिल हैं।

OTT Release may 2025

मई महीने में रिलीज़ होने वाली ओटीटी मूवी/सीरीजरिलीज डेटओटीटी प्लेटफॉर्मविवरण
एनदर सिंपल फेवर (Another Simple Favor)1 मई 2025अमेज़न प्राइम वीडियोसस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर दोस्ती और धोखे की स्टाइलिश कहानी।
द डिप्लोमैट (The Diplomat)9 मई 2025नेटफ्लिक्सजॉन अब्राहम की पॉलिटिकल थ्रिलर, सच्ची कहानी पर आधारित।
सिकंदर (Sikandar)30 मई 2025नेटफ्लिक्ससलमान खान की एक्शन-ड्रामा फिल्म, बदले की कहानी।
द रॉयल्स (The Royals)9 मई 2025नेटफ्लिक्सशाही परिवार की संघर्ष और लव-हेट रिलेशनशिप की कहानी।
कॉस्ताओ (Costao)1 मई 2025जियोहॉटस्टारनवाजुद्दीन सिद्दीकी का ड्रामा-सस्पेंस से भरपूर रोल।
कुल (Kull)2 मई 2025जियोहॉटस्टारराजमहल में हत्या के बाद खुलते राज, थ्रिलर ड्रामा।
है जुनून (Hai Junoon)16 मई 2025जियोहॉटस्टारम्यूजिकल ड्रामा, कॉलेज स्टूडेंट्स की डांस-म्यूजिक की जंग।
ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे: लव किल्स (Black White & Gray: Love Kills)2 मई 2025सोनीलिवपॉलिटिक्स और जर्नलिज्म पर आधारित थ्रिलर लव-क्राइम स्टोरी।
ग्राम चिकित्सालय (Gram Chikitsalay)9 मई 2025अमेज़न प्राइम वीडियोगांव की हेल्थकेयर और लाइफ पर आधारित हल्की-फुल्की सीरीज।
सिस्टर मिडनाइट (Sister Midnight)2 मई 2025टुबी ब्लैकराधिका आप्टे की डार्क कॉमेडी-हॉरर फिल्म।
द ब्राउन हार्ट (The Brown Heart)3 मई 2025जियोहॉटस्टारहेल्थ क्राइसिस पर आधारित डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा।

End of Feed