OTT Release This Weekend: ओटीटी पर इस वीकेंड एक बाद एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों और सीरीज को ओटीटी पर देखने के लिए फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इन फिल्मों और सीरीज में आपको सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन भरे सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं 24-26 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और एप्पल टीवी पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जो आपके दिमाग को घूमा देंगी।
परम सुंदरी (Param Sundari)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
रिलीज डेट: 24 अक्टूबर
स्टोरी: ये रोमांटिक कॉमेडी दिल्ली के एक लड़के की है, जो एआई डेटिंग ऐप पर साइन अप करता है और केरल की एक ट्रेडिशनल होमस्टे चलाने वाली लड़की से मैच हो जाता है। वो केरल जाकर अपनी 'परफेक्ट मैच' को इम्प्रेस करने जाता है, लेकिन दोनों के अलग-अलग कल्चर और एम्बिशंस की वजह से कॉमेडी का तूफान आ जाता है। सिडहार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर इस फिल्म में लीड रोल में है।
अ हाउस ऑफ डायनामाइट (A House of Dynamite)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 24 अक्टूबर
स्टोरी: एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है जिसकी कहानी अमेरिका पर एक मिसाइल हमले की भूमिका पर बेस्ड है। फिल्म में धमाकेदार एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं।
द कार्दशियन 7 (The Kardashians Season 7)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार
रिलीज डेट: 24 अक्टूबर
स्टोरी: किम कार्देशियन और उनकी बहनें अपने ड्रामे के साथ वापस आ गई हैं। फैमिली की लड़ाई, रोमांस और बिजनेस की चालबाजियां इस बार के सीजन में सब कुछ मसालेदार होने वाला है।
द अप्रेंटिस (The Apprentice)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले
रिलीज डेट: 24 अक्टूबर
स्टोरी: ये बायोग्राफिकल ड्रामा डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के अर्ली ईयर्स दिखाता है। कैसे 70-80 के दशक में न्यूयॉर्क सिटी में कैसे उन्होंने रॉय कोहन (Roy Cohn) जैसे नोटोरियस अटॉर्नी के मेंटरशिप में बिजनेस वर्ल्ड में कदम रखा।
शक्ति थिरुमागन (Shakthi Thirumagan)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार
रिलीज डेट: 24 अक्टूबर
स्टोरी: विजय एंथोनी एक स्ट्रिट-स्मार्ट हसलर बने हैं, जो पॉलिटिकल जंग में उतरता है और सिस्टम को हिलाकर रख देता है। वो अपनी मां की मौत का बदला लेने निकलता है। फिल्म में कई धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिलने वाले हैं।
पैरिश (Parish)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट: 24 अक्टूबर
स्टोरी: ग्रे पैरिश नाम का आदमी, जो क्रिमिनल पास्ट छोड़ चुका है और अब फैमिली मैन बनकर लग्जरी कार सर्विस चला रहा है। लेकिन बेटे की मर्डर और पुराने जानकार की वापसी से वो फिर क्राइम वर्ल्ड में खिंच जाता है, डेब्ट सेटल करने के लिए।
स्टिलर एंड मीयारा: नथिंग इज लॉस्ट (Stiller & Meara: Nothing is Lost)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी
रिलीज डेट: 24 अक्टूबर
स्टोरी: ये कॉमेडी आइकॉन्स जेरी स्टिलर (Jerry Stiller) और ऐनी मीयारा (Anne Meara) की डॉक्यूमेंट्री है। इसमें उनके पर्सनल लाइफ, करियर और मैरिज की स्टोरी बताई गई गई।
महाभारत: एक धर्मयुद्ध (Mahabharat: Ek Dharmayud)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार
रिलीज डेट: 25 अक्टूबर
स्टोरी: ये महाभारत की एनिमेटेड रीटेलिंग है। कुरुक्षेत्र के युद्ध में पांडव-कौरवों का क्लैश, जहां धर्म और कर्म की जंग है। इसे आप काफी पसंद करने वाले हैं।
