वेब सीरीज

OTT Release This Week (28 April To 4 May): ओटीटी पर सस्पेंस और थ्रिलर का तड़का लगाने आ रही हैं ये नई फिल्में-सीरीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 28, 2025, 01:01 PM IST

Upcoming OTT Release This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते ये नई फिल्में और सीरीज धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं। इस सीरीज को फिल्मों में और सस्पेंस-थ्रिल का तड़का देखने को मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्तें कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं।

Image

OTT Release This Week Latest

Latest OTT Release This Week: हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए नई फिल्में और सीरीज आने वाली हैं। इस हफ्ते यानी 28 अप्रैल से लेकर 4 मई तक ये फिल्में और सीरीज आपका मनोरंजन करने के लिए आ रही हैं। इन सीरीज को देखने के बाद आप हफ्ते में एक भी दिन बोर नहीं होने वाले हैं। तो चलिए देखते हैं इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5, सोनीलिव समेत अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन सी फिल्में और सीरीर रिलीज होने वाली हैं।

1. द इटर्नॉट (The Eternaut)

विवरण: ये अर्जेंटीना की कॉमिक बुक पर बनी साइंस-फिक्शन सीरीज है। ब्यूनस आयर्स में एलियन इनवेजन के खिलाफ सर्वाइवर्स की जंग है। इस सीरीज में आपको टाइम ट्रैवल और थ्रिल का मिक्स देखने को मिलने वाला है।

रिलीज डेट: 30 अप्रैल 2025

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

2. कॉस्टाओ (Costao)

विवरण: 1990 के गोवा में सेट ये फिल्म एक कस्टम्स ऑफिसर कॉस्टाओ की कहानी है, जो ड्रग लॉर्ड को मारने के बाद फंस जाता है। इस फिल्म में आपको नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दमदार परफॉर्मेंस के साथ एक्शन और सस्पेंस का तड़का देखने को मिलेगा।

रिलीज डेट: 1 मई 2025

प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)

3. कुल: द लिगेसी ऑफ द रायसिंग्स (Kull: The Legacy of the Raisingghs)

विवरण: निमरत कौर और रिद्धि डोगरा की थ्रिलर सीरीज, जो बीकानेर के शाही परिवार में हत्या के बाद सत्ता की जंग और रहस्य दिखाती है।

रिलीज डेट: 2 मई 2025

प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)

4. अनदर सिंपल फेवर (Another Simple Favor)

विवरण: अन्ना केंड्रिक और ब्लेक लाइवली की डार्क कॉमेडी थ्रिलर। इटली में शादी के दौरान मर्डर मिस्ट्री आपको काफी उलझाने वाली है। सस्पेंस और स्टाइल का मिक्स इसे खास बनाता है।

रिलीज डेट: 1 मई 2025

प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)

5. ब्लैक व्हाइट एंड ग्रे: लव किल्स (Black White & Gray: Love Kills)

विवरण: प्यार, धोखा और मर्डर मिस्ट्री से भरा क्राइम ड्रामा। सस्पेंस के दीवानों के लिए शानदार पिक, इमोशनल ट्विस्ट्स के साथ सस्पेंस से भरी हुई है।

रिलीज डेट: 1 मई 2025

प्लेटफॉर्म: सोनी लिव (Sony LIV)

6. ब्रोमांस (Bromance)

विवरण: महिमा नांबियार स्टारर मलयालम कॉमेडी फिल्म है। एक लड़का अपने भाई के दोस्तों के साथ मजेदार मिशन पर निकलता है। फिल्म में हंसी और दोस्ती का फुल डोज देखने को मिलने वाला है।

रिलीज डेट: 1 मई 2025

प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)

7. एंजी: फेक लाइफ, ट्रू क्राइम (Angi: Fake Life, True Crime)

विवरण: एक महिला की फर्जी पहचान और क्राइम नेटवर्क की सच्ची कहानी है। क्राइम डॉक्यूमेंट्री लवर्स के लिए सस्पेंस से भरी सीरीज काफी खास होने वाली है।

रिलीज डेट: 1 मई 2025

प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

8. रोबिनहुड (Robinhood)

विवरण: नितिन और श्रीलीला की तेलुगु एक्शन-रोमांस फिल्म। स्टाइलिश किरदार, एक्शन और ड्रामे का धमाल। थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर गर्दा उड़ाने आ रही है।

रिलीज डेट: 2 मई 2025

प्लेटफॉर्म: जी5 (ZEE5)

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article