Upcoming OTT Release This Month: नवंबर 2025 में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तूफान आने वाला है। दिल्ली क्राइम 3 (Delhi Crime 3) से लेकर स्ट्रेंजर थिंग्स (Stranger Things) के फाइनल सीजन तक, क्राइम थ्रिलर, स्पाई ड्रामा, सुपरनैचुरल और फैमिली शोज इस महीने सब कुछ मिलने वाला। ये फिल्में और सीरीज नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5, सोनीलिव समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर गदर काटेंगी। अगर आप बिंज-वॉचिंग के मूड में हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है। चलिए, एक नजर डालते नवंबर 2025 में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं, जिनके लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं।
1. महारानी 4 (Maharani 4)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनीलिव (SonyLIV)
रिलीज डेट: 7 नवंबर
कहानी: .ये सीरीज हुमा कुरैशी वाली पॉलिटिकल ड्रामा बिहार की सीएम रानी भारती की जर्नी को 2010s में ले जाती है, जहां स्टेट लेवल से नेशनल पॉलिटिक्स का खेल शुरू होता है। इस सीरीज को आप काफी पसंद करने वाले हैं।
2. फ्रैंकेंस्टीन (Frankenstein)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट: 7 नवंबर
कहानी: ये फिल्म फ्रैंकनस्टाइन जवान वैज्ञानिक विक्टर फ्रैंकनस्टाइन के बारे में है, जो लाशों के टुकड़ों को इकट्ठा करता है और फिर उन्हीं टुकड़ों से एक लोग बनाता है। इस फिल्म को देख आपकी रूह कांप जाएगी।
3. बारामुला (Baramulla)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट: 7 नवंबर
कहानी: सुपरनैचुरल थ्रिलर, जहां मनाव कौल एक DSP बने हैं जो बारामुल्ला में एक मैजिक शो के दौरान गायब हुए लड़के की जांच करते हैं। जब इसका राज खुलता है, तो लोग हैरान रह जाते हैं।
4. मैक्सटन हॉल 2 (Maxton Hall Season 2)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
रिलीज डेट: 7 नवंबर
कहानी: ये रूबी और जेम्स के रिश्ते में आए उथल-पुथल पर बेस्ड है, जहां रूबी, जेम्स से धोखे खाने के बाद टूटी हुई महसूस करती है और अपनी पुरानी लाइफ चाहती है।
5. थोड़े दूर थोड़े पास (Thode Door Thode Paas)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)
रिलीज डेट: 7 नवंबर
कहानी: इस सीरीज में पंकज कपूर, मोना सिंह और कुणाल रॉय कपूर अहम रोल में है। पंकज का कैरेक्टर फैमिली को 6 महीने गैजेट्स से दूर रहने के लिए 1 करोड़ का ऑफर देता है जिसके बाद सीरीज की कहानी मजेदार हो जाती है।
6. दिल्ली क्राइम 3 (Delhi Crime 3)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट: 13 नवंबर
कहानी: शेफाली शाह DCP वर्तिका चतुर्वेदी बनी हैं, जो ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग से लड़ती हैं। हुमा कुरैशी विलेन के रोल में है। सीरीज में खूब सारा सस्पेंस देखने को मिलने वाला है।
7. जिद्दी इश्क (Ziddi Ishq)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)
रिलीज डेट: 21 नवंबर
कहानी: 2019 बंगाली मूवी परिनीता का हिंदी रीमेक। आदीति पोहनकर स्टूडेंट मेहुल बनी हैं, परमब्रता चटर्जी ट्यूशन टीचर शेखर दा। ये फिल्म आपको काफी पसंद आने वाली है।
8. द फैमिली मैन 3 (The Family Man Season 3)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
रिलीज डेट: 21 नवंबर
कहानी: सीरीज की कहानी इस बार भी मनोज बाजपेयी के किरदार श्रीकांत तिवारी के इर्द गिर्द घूमती है। श्रीकांत इस बार नए दुश्मनों से लड़ता दिखाई देगा।
9. स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 (Stranger Things Season 5)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट: 26 नवंबर
कहानी: ये सीरीज का लास्ट सीजन है। इसमें आपको 4 एपिसोड्स देखने को मिलने वाले हैं। इस बार सीरीज में काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। सीरीज के नए सीजन में कई ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं, जो आपको हैरान कर देंगे।
10. सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट: नवंबर
कहानी: रोमांटिक कॉमेडी जहां दिल्ली में दो पुराने लवर्स वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पुरानी मोहब्बत फिर जगाने की कोशिश करते हैं, जिससे हंसाने वाले मिक्स-अप्स और धोखे होते हैं।
11. जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स-जियो हॉटस्टार (Netflix-Jio Hotstar)
रिलीज डेट: 14 नवंबर
कहानी: लीगल कॉमेडी-ड्रामा जहां दो जॉली (अक्षय कुमार और अरशद वारसी) किसानों के हक के लिए भ्रष्ट इंडस्ट्रियलिस्ट हरिभाई खेतान के खिलाफ कोर्ट में लड़ते हैं। लैंड एक्विजिशन में फॉरजरी, वायलेंस और सुसाइड्स की सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड स्टोरी है। फिल्म में सौरभ शुक्ला जज के रोल में है।
इसके अलावा भी रिलीज होंगी फिल्में-सीरीज
इन फिल्मों और सीरीज के अलावा ओटीटी पर नवंबर में भी धमाल मचाने वाला है। कई और धांसू फिल्में और सीरीज नवंबर के महीने में ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इन फिल्मों और सीरीज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं
