वेब सीरीज

Netflix Suspense Thriller: दिमाग के पेंच ढीले कर देगी इन 5 सस्पेंस थ्रिलर्स की कहानी, मिनट-मिनट पर मिलेंगे ट्विस्ट एंड टर्न्स

Netflix Suspense Thriller Movies: करीना कपूर और जयदीप अहलावत की जानें जान (Jaane Jaan) से लेकर डेविड फिन्चर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द किलर' सहित नेटफ्लिक्स पर ऐसी कई बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर्स मौजूद हैं, जिनकी कहानी आपके दिमाग को हिलाकर रख देंगी। इस मूवी को आप अपनी वॉचलिस्ट में आज ही जोड़ सकते हैं।

Image

Pics Credit: IMDb

Netflix Suspense Thriller: सिनेप्रेमियों के लिए इस समय सबसे अच्छा ऑप्शन है ओटीटी। अगर आप घर बैठ अकेले बोर फील करते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, थ्रिलर, सस्पेंस और ट्विस्ट वाली एंटरटेनिंग फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें देखकर आपको खूब मजा आएगा। आज हम अपनी इस रिपोर्ट के माध्यम से आपको नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक से बढ़कर एक धांसू सस्पेंस वाली मूवीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कहानी आपके दिमाग के पेंच ढीले कर देगी। इस मूवीज में आपको ढेर सारा सस्पेंस देखने को मिलेगा। तो चलिए इन मूवीज की लिस्ट पर डालते हैं एक नजर...

द किलर (The Killer)

डेविड फिन्चर के निर्देशन में बनी फिल्म 'द किलर' एक प्रोफेशनल किलर के माइंड के बारे में है। इस मूवी का एक-एक सीन भयंकर है और आपको इसकी कहानी एंड तक बोर नहीं देगी। अगर सच में सस्पेंस मूवी देखने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए बनी है। यह मूवी नेत्फ्लिक्स पर मौजूद है। फिल्म में माइकल फैसबेंडर, अर्लिस हॉवर्ड, चार्ल्स पार्नेल, केरी ओ'मैली, साला बेकर, सोफी चार्लोट और टिल्डा स्विंटन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

जानें जान (Jaane Jaan)

सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म 'जानें जान' साल 2005 में आई केइगो हिगाशिनो के जापानी नॉवेल 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' का रूपांतरण है। इस मूवी में जयदीप अहलावत, विजय वर्मा और करीना कपूर अहम रोल में हैं। फिल्म की कहानी समझने के लिए यह आपको अंत तक देखनी पड़ेगी। यह मूवी भी आपको नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी।

द गुड नर्स (The Good Nurse)

'द गुड नर्स' सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है। इस मूवी की कहानी एक मां और उसकी नर्स एमी लॉफ्रेन के इर्द-गिर्द घूमती है। जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे कई राज निकलकर सामने आते हैं। इस मूवी में जेसिका चैस्टेन और एडी रेडमायने अहम रोल में हैं। यह मूवी भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

नाउ यू सी मी 2 (Now You See Me 2)

जॉन एम. चू के डायरेक्शन में बनी 'नाउ यू सी मी 2' की कहानी डकैती पर बेस्ड है। इस मूवी में जादूगरों का ग्रुप होता है, जिसे नामुमकिन जैसी चोरी को अंजाम देने के लिए मजबूर किया जाता है। फिल्म की कहानी आपके दिमाग को हिला देगी। इसमें जेसी ईसेनबर्ग, मार्क रफालो, वुडी हैरेलसन और डेनियल रैडक्लिफ सहित कई कलाकार मौजूद हैं।

द गिल्टी (The Guilty)

साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म 'द गिल्टी' एक कॉल के इर्द-गिर्द घूमती है। इसका निर्देशन और निर्माण एंटोनी फूक्वा ने किया है। इस मूवी में जेक जिलएनहॉल और क्रिस्टीना विडाल अहम रोल में हैं। यह मूवी भी आपको नेटफ्लिक्स पर मिल जाएगी। फिल्म की कहानी में कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article