Heeramandi 2 Announcement: Netflix के आसमान पर फिर दिखेगा चांद, खूबसूरती बढ़ाने का जिम्मा Sanjay Leela Bhansali के हाथ

Heeramandi 2 Announcement: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की नई वेब सीरीज हीरामंडी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। दर्शकों से मिले शानदार रिस्पांस को देखते हुए मेकर्स ने इसके दूसरे सीजन का अनाउंसमेंट कर दिया है। हीरामंडी 2 (Heeramandi 2) के मेकर्स ने प्यारा सा वीडियो फैंस के लिए शेयर किया है, जिसके साथ ही हीरामंडी 2 का सफर शुरू हो गया है।

Netflix's Heeramandi 2 Announcement Video: बॉलीवुड डायरेक्टर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने कुछ दिनों पहले अपनी डेब्यू वेब सीरीज हीरामंडी दर्शकों के सामने पेश की थी, जिसका निर्माण नेटफ्लिक्स ने किया था। हीरामंडी को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला, जिसके चलते ये देश-दुनिया में मोस्ट वॉच्ड वेब सीरीजेज में शामिल हो गई। हीरामंडी को मिले शानदार रिस्पांस को देखते हुए संजय लीला भंसाली और नेटफ्लिक्स ने मिलकर हीरामंडी 2 (Heeramandi 2) का ऐलान कर दिया है। हीरामंडी 2 के ऐलान के लिए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें कई सारी डांसर्स समुंद्र किनारे हीरामंडी के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं और जनता उनका वीडियो बना रही है। बीते सालों में इतने क्रिएटिव तरीके से किसी भी वेब सीरीज का ऐलान नहीं किया है, जिस कारण लोगों को ये काफी पसंद आ रहा है। आप नेटफ्लिक्स द्वारा शेयर किया गया वीडियो नीचे देख सकते हैं:

Sanjay Leela Bhansali's Heeramandi 2 CONFIRMED | EXCLUSIVE

Sanjay Leela Bhansali's Heeramandi 2 CONFIRMED | EXCLUSIVE

संजय लीला भंसाली ने हीरामंडी में दर्शकों को दिखाया था कि आजादी से पहले भारतीय तवायफें नवाबों के घरों के साथ-साथ राजनीति में कितना अहम किरदार अदा करती थीं। इन तवायफों ने भारत की आजादी में भी अहम भूमिका निभायी थी लेकिन इतिहास में इन्हें वो जगह नहीं मिली, जिसकी ये हकदार थीं। संजय लीला भंसाली ने वेब सीरीज हीरामंडी में भुलाए जा चुके इतिहास दो दिखाने की कोशिश की थी, जो दर्शकों को काफी पसंद आई।

End of Feed