संजय लीला भंसाली ने अपनी लेटेस्ट मास्टरपीस वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार ने एक बार फिर ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। आजादी से पहले के भारत के समय में सेट यह एमिबिशियस प्रोजेक्ट, सिर्फ एक सीरीज से कहीं ज़्यादा है। यह एक पुराने जमाने के कल्चर और इमोशन वाले इतिहास के जरिए एक शानदार यात्रा पर दर्शकों को लेकर जाता है। क्रिटिक्स और दर्शकों के साथ-साथ दुनिया भर के लोग "हीरामंडी" की शानदार विजुअल्स, जबरदस्त कहानी और दमदार एक्टिंग के लिए तारीफ कर रहे हैं।
पद्मावत और बाजीराव मस्तानी जैसा शानदार काम
संजय लीला भंसाली ने "हीरामंडी" में प्रामाणिकता और भव्यता के साथ एक युग को फिर से बनाने का शानदार काम किया गया है। यह उनकी दूसरी फिल्मों जैसे "पद्मावत" और "बाजीराव मस्तानी" की तरह ही प्रभावशाली है।
पोस्ट हो रहा वायरल
जब पूरी दुनिया हीरामंडी की बात कर रही है, तो मुंबई पुलिस क्यों पीछे रहे। मुंबई पुलिस अपने सेफ्टी कैंपेन में "हीरामंडी" का इस्तेमाल कर रही है, उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, "आजादी शौक नहीं है नवाब साहब, नियम कभी ना तोड़ने की जंग है।"
लोगों को आ रहा कैंपेन पसंद
जैसे की हर जगह के लोग "हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार" को पसंद कर रहे हैं, इससे यह साफ है कि भंसाली का नया काम एक मास्टरपीस है जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस पोस्ट को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर लोग कमेंट की बारिश कर रहे हैं। एक ने लिखा चालान की जगह 300 शब्दों का निबंध कुबूल कर लीजिए। वही एक ने लिखा-हे भगवान मुंबई पुलिस। तीसरे ने लिखा-लगता है सोशल मीडिया मैनेजर मसरूफ है अपनी क्रिएटिविटी में।
