Mirzapur 3: अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज मिर्जापुर 3 के स्ट्रीम होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सीरीज में कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच में खूनी खेल देखने को मिलेगा। दोनों मे से कौन इस बार मिर्जापुर की गद्दी पर बैठेगा। इसका फैसला 5 जुलाई को होगा। सीरीज के ट्रेलर ने फैंस की उम्मीदों के बढ़ा दिया है। दर्शक एक बार फिर पूर्वांचल के इस खेल को देखने के लिए काफी उत्सुक है। सीरीज में अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, विजय वर्मा और कई अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में शामिल हैं। इस सीरीज का निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है।
पंचायत फेम जितेंद्र कुमार मिर्जापुर 3 में बतौर स्पेशल गेस्ट नजर आएंगे। सचिवजी को मिर्जापुर 3 में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। अली फजल ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ये हमने क्रॉस प्रमोशन ने किया है।
मिर्जापुर 3 में सचिव जी निभाएंगे कैमियो रोल
जितेंद्र कुमार, कालीन भैया की मौत से संबंधित कागजी कार्रवाई के लिए मिर्जापुर के दो एपिसोड में दिखाई देने वाले सचिव जी का रोल प्ले करेंगे। अली फजल ने सचिव जी के बारे में खुलासा कर दिया। इस खबर ने फैंस की एक्साइटमेंट को और ज्यादा बढ़ा दिया है। मिर्जापुर 3 में राजनीति और बदले की कहानी को दिखाया गया है। ये सत्ता का खेल गुड्डू पंडित और कालीन भैया के बीच होने वाला है। मिर्जापुर 3 में मुन्ना भाई नहीं होंगे। मुन्ना भाई ने पहले ही बता दिया था कि वो इसके तीसरे पार्ट में नजर नहीं आएंगे। सीरीज के पहले दो पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
