Mirzapur 3 on OTT: तीसरे पार्ट में नहीं होगी Munna Bhaiyya की वापसी, खबर सुनकर निराश होंगे फैन्स

Mirzapur 3 on OTT: बॉलीवुड एक्टर अली फजल और पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग सीरीज 'मिर्जापुर 3' (Mirzapur 3) की रिलीज का इंतजार दर्शक काफी लंबे समय से कर रहे हैं। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक इस सीरीज में अब मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) की वापसी नहीं होगी।

Mirzapur 3 on OTT: बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी और अली फजल की सुपरहिट वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी के साथ कर रहे हैं। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो में अपने एक इवेंट में इसके नए सीजन की घोषणा भी की थी। 'मिर्जापुर 3' की घोषणा से दर्शक काफी खुश हुए थे। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'मिर्जापुर 3' (Mirzapur 3) के दर्शकों के लिए निराशाजनक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस नए सीजन में मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) की वापसी नहीं होगी। इस खबर से फैन्स को बड़ा झटका लगा है। सभी को उम्मीद थी कि तीसरे पार्ट में मुन्ना भैया नजर आ सकते हैं।

Divyenndu Sharma

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए दिव्येंदु शर्मा ने पंकज त्रिपाठी और अली फजल स्टारर 'मिर्जापुर 3' का हिस्सा ना होने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि वो 'मिर्जापुर 3' का हिस्सा नहीं होंगे। बता दें 'मिर्जापुर' सीरीज में दिव्येंदु शर्मा ने भले ही विलेन का रोल प्ले किया था लेकिन वो इस सीरीज के सभी पसंदीदा करैक्टर्स में से रहे हैं। फैन्स को उम्मीद थी कि वो सीरीज में नजर आएंगे लेकिन दिव्येंदु शर्मा ने खुद इन सभी अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है।

End of Feed