Fardeen Khan To Shekhar Suman These Stars First Look From Heeramandi Reveals: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इन दिनों 'हीरामंडी' की तैयारी में लगे हुए हैं। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की 'हीरामंडी' (Heeramandi) को नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए फैंस की बेताबी भी बढ़ती जा रही है। सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा और शर्मिन सेगल जैसी कई हसीनाएं इस सीरीज से लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। 'हीरामंडी' में फरदीन खान, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन और ताहा शाह भी अहम भूमिका अदा करते दिखाई देंगे। खास बात तो यह है कि सबके फर्स्ट लुक भी जारी हो गए हैं।
'हीरामंडी' (Heeramandi) से जारी हुए फरदीन खान (Fardeen Khan) सहित बाकी कलाकारों के लुक देख फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। फरदीन खान संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) नेटफ्लिक्स सीरीज में नवाब वली मोहम्मद का किरादर अदा करेंगे। वह ऐसे नवाब का रोल अदा करेंगे, जो अपने प्यार और कर्तव्य के बीच फंसा हुआ है। सीरीज से जुड़ा उनका नवाबी लुक लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है। उनके अलावा 'हीरामंडी' में शेखर सुमन जुलफिकार का रोल अदा करेंगे। शेखर सुमन के लुक ने भी लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
'हीरामंडी' (Heeramandi) में शेखर सुमन के साथ-साथ एक्टर अध्ययन सुमन भी अहम भूमिका अदा करेंगे। सीरीज में उनका किरदार जोरावर का होगा, जो लज्जो के प्यार में पागल है। उनके अलावा एक्टर ताहा शाह 'हीरामंडी' में ताजदार के रोल में नजर आएंगे, जो कि एक नवाब का बेटा है और प्यार व परंपरा के बीच फंसा हुआ है।
कब रिलीज होगी 'हीरामंडी'
बता दें कि 'हीरामंडी' (Heeramandi) से जुड़े अभी तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं। वहीं ये सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सभी कलाकारों के लुक सामने आने के बाद अब लोग केवल इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
