Mirzapur 3: अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज 'मिर्जापुर 3' को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। सीरीज के दोनों पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फैंस इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तीसरे सीजन में गुड्डू पंडित और कालीन भैया के बीच में जंग देखने को मिलने वाली हैं। दोनों में से किसको मिलेगी मिर्जापुर की गद्दी। आइए जानते हैं आप इस सीरीज को कब और कहां देख सकते हैं।
हाई ऑक्टेन ड्रामा का टीजर 19 मार्च को आया था। सीरीज में कालीन भैया, गुड्डू भैया, बीना और गोलू जैसे स्टार्स मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था। ट्रेलर में सभी कैरेक्टर पूर्वांचल के बारे में बात करते हुए नजर आए थे।
जानें कहां देख सकते हैं सीरीज
पूर्वांचल की लड़ाई में कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच में खूनी खेल देखने को मिलने वाला है। एपिसोड्स की शुरुआत में गुड्डू पंडित कब्जा जमाते हुए नजर आए। बीच के एपिसोड्स में कालीन भैया और गुड्डू भैया में जंग देखने को मिल रही है। अब मिर्जापुर की गद्दी किसे मिलते ही ये देखना दिलचस्प होगा। इसके लिए आपको सीरीज देखने होगी। आप इस सीरीज को अमेजन प्राइम पर 5 जुलाई से देख सकते हैं। मिर्जापुर 3 में कैमियो रोल में पंचायत फेम जीतेंद्र कुमार भी नजर आने वाले हैं। जितेंद्र उर्फ सचिवजी सीरीज में दमदार तड़का लगाने वाले हैं।
