वेब सीरीज

Mirzapur 3 Trailer Fans Reaction: गुड्डू पंडित-कालीन भैया का दिखा भौकाल, दर्शक बोले- इस बार किसका होगा मिर्जापुर

Mirzapur 3 Trailer Fans Reaction: ओटीटी की मोस्ट अवेटेड सीरीज मिर्जापुर 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में गुड्डू पंड़ित और कालीन भैया के बीच में जमकर टशन देखने को मिलने वाला है। ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर भौकाल मचा दिया है। आइए जानते हैं दर्शकों को कैसी लगी मिर्जापुर 3

Image

Mirzapur 3 (credit Pic: Instagram)

Mirzapur 3 Trailer Fans Reaction: अमेजन प्राइम की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। सीरीज के तीसरे पार्ट में कालीन भैया और गुड्डू पंडित के बीच में मिर्जापुर की गद्दी को लेकर लड़ाई होगी। ट्रेलर के रिलीज होते ही सभी किरदार के पत्ते खुल गए हैं। मिर्जापुर का धमाकेदार ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। पूर्वांचल के अपराध और सत्ता की दमदार कहानी को दिखाया गया है। ये सीरीज अमेजन प्राइम पर 5 जुलाई को रिलीज होगी।

ट्रेलर की शुरुआत गुड्डू पंडित के धमाकेदार डॉयलॉग्स और रौबदारी से शुरू होती है। गुड्डू भैया कहते हैं, लोगों को बताना कालीन भैया गॉन, गुड्डू पंड़ित ऑन। इसके अलावा बाकी किरदारों की भी छोटी -छोटी झलक देखने को मिलती है। आखिरी में कालीन भैया आते हैं। वो कहते हैं, भले ही गद्दी छीन गई है लेकिन दहशत कायम है। सोशल मीडिया पर यूजर्स मिर्जापुर 3 के ट्रेलर को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आइए जानते हैं लोगों को ये सीरीज कैसी लगी।

सोशल मीडिया पर छाया मिर्जापुर 3 का भौकाल

एक यूजर ने कहा, इस बार फिर पूर्वांचल का भौकाल दिखेगा। दूसरे यूजर ने लिखा, गुड्डू पंड़ित ने तो गर्दा उड़ा दिया है। तीसरे यूजर ने लिखा, किसे मिलेगी पूर्वांचल की गद्दी... मुकाबला कड़ा है। सीरीज में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, ईशा तलवार, अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्यूली, हर्षिता शेखर गौर, राजेश तैलंग, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। सीरीज के दोनों पार्ट्स को लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि मिर्जापुर 3 दर्शकों को खूब पसंद आएगी।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article