वेब सीरीज

The Family Man 3 : Manoj Bajpayee ने शो की शूटिंग की शुरू, फैंस के बीच बढ़ा उत्साह

The Family Man 3 Shooting Start : प्राइम वीडियो ने हाल ही में पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को खुश कर दिया है। टीम ने बताया है कि फैमिली मैन सीजन 3 की शूटिंग शुरू हो गई है। इसकी घोषणा करते हुए शूट की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।

Image

The Family Man 3 Shooting Start

The Family Man 3 Shooting Start : प्राइम वीडियो की हिट सीरीज फैमिली मैन ( Family Man) फैंस के दिलों में बसी हुई है । शो के दो सीजन पहले ही छा चुके है अब फैंस शो की तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। प्राइम वीडियो ने हाल ही में पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को खुश कर दिया है। टीम ने बताया है कि फैमिली मैन सीजन 3 की शूटिंग शुरू हो गई है। इसकी घोषणा करते हुए शूट की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।

प्राइम वीडियो ने अपनी बहुचर्चित सीरीज के तीसरे सीज़न के लिए शूटिंग शुरू करने की घोषणा कर दी है । अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत राज और डीके द्वारा निर्मित, एक्शन थ्रिलर ने सीजन 2 के समापन के बाद से दुनिया भर के दर्शकों को अपना फैन बना लिया था । अब सीजन 3 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है । अमेज़न प्राइम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें क्लैपबोर्ड की तस्वीर है. अगले स्नैप में, हम मनोज बाजपेयी को शो के संचालक राज और डीके के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए, इसे कैप्शन दिया, "#TFM3W??? शूट शुरू," इसके बाद कैप्शन के अंत में एक क्लैपबोर्ड और एक स्माइली इमोजी है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article