कुछ वक्त पहले नेटफ्लिक्स ने अपनी एक ओरिजनल मूवी का ऐलान किया था, जिसका नाम घूसखोर पंडत था। इस फिल्म के ऐलान के साथ ही दर्शकों में खलबली मच गई थी और लोगों ने इसका भारी विरोध भी किया था। लोगों को विरोध को देखने के बाद मेकर्स ने ये टाइटल वापस ले लिया था, जिसे अब मेकर्स ने गजब रात के नाम से रिलीज करने का फैसला किया है। सुबह-सुबह ही नेटफ्लिक्स ने मनोज बाजपेयी स्टारर गजब रात का टाइटल अनाउंस किया और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में यंग DSA ने दोस्त स्काउट OP को दिया धोखा, Mahhi Vij ने बजाईं तालियां
Gajab Raat हुआ Manoj Bajpayee की Ghooskhor Pandat का टाइटल, धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
Gajab Raat का ट्रेलर Netflix ने किया रिलीज
फिल्म गजब रात का ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लगता है कि ये मनोज बाजपेयी की तरफ से एक और कमाल की मूवी होने वाली है, जिसमें सस्पेंस होगा, थ्रिलर होगा और भर-भरकर रोमांच होगा। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के आसपास घूमेगी, जिसको किसी ने दिल्ली के सीपी इलाके में अधमरी हालत में फेंक दिया है। पुलिस जब इस मामले की जांच शुरू करती है तो किसी को इसकी पहचान पर ही सवाल खड़े हो जाते हैं। अब पुलिस को ये मामला सुलझाना है, जिसमें बड़े-बड़े अधिकारियों की एंट्री हो चुकी है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Aamir Khan के भांजे और एक्टर इमरान खान पर मुंबई पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, भारत छोड़ने का दिया नोटिस
कैसा है Manoj Bajpayee की फिल्म का ट्रेलर
फिल्म गजब रात के ट्रेलर की बात करें तो ये कमाल का है। ये ट्रेलर ध्यान तो आकर्षित करता ही है, साथ ही साथ ये दर्शकों को रोमांचित भी करता है। ऐसा लगता है कि ये फिल्म परत-दर-परत कहानी खोलेगी और दर्शकों को आखिर तक बांधे रखेगी। ये सिर्फ एक मिस्ट्री थ्रिलर नहीं होने वाली है बल्कि ये दिल्ली शहर और पुलिस का वो चेहरा दिखाएगी, जो अक्सर पर्दे के पीछे छुपा रहता है। फिल्म गजब रात को नेटफ्लिक्स इंडिया पर 23 अक्टूबर के दिन रिलीज किया जाएगा।
