दशहरे पर लॉन्च हुआ ‘महायोद्धा राम’ का नया पोस्टर, दिवाली पर होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

Mahayoddha Rama Poster: 'महायोद्धा राम’ को आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स और शानदार एनीमेशन तकनीक के साथ तैयार किया गया है, जो दर्शकों को रामायण की महागाथा का अनुभव और भी गहराई से कराएगा। फिल्म का निर्देशन रायजादा रोहित जयसिंह वैद ने किया है।

Mahayoddha Rama Poster: कॉन्टिलो पिक्चर्स और इल्युजन रियलिटी स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी 3डी एनिमेशन फिल्म ‘महायोद्धा राम’ का ब्रांड न्यू पोस्टर दशहरा के मौके पर लॉन्च किया गया। भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित यह फिल्म इस दिवाली, 17 अक्टूबर को सिनेमाघरों में वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है।

Mahayoddha Rama Poster

स्टार कलाकारों की आवाज़ से जीवंत हुए किरदार

End of Feed