वेटिकन में गूंजा बॉलीवुड! यूलिया वंतूर बनीं पहली भारतीय कलाकार, जिनकी आवाज़ पोप के सामने गूंजी

Lulia Vantur Performance at Vatican City: यूलिया की ‘तेरी मेरी’ की प्रस्तुति ने वहां मौजूद हर शख्स को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा, “वेटिकन में ‘तेरी मेरी’ गाना मेरे लिए सिर्फ़ परफॉर्मेंस नहीं था, बल्कि एक प्रार्थना जैसा पल था।

Lulia Vantur Performance at Vatican City: बॉलीवुड का जादू अब वेटिकन तक पहुंच गया है। अभिनेत्री और सिंगर यूलिया वंतूर ने इतिहास रच दिया जब उन्होंने वेटिकन के पॉल VI हॉल में मशहूर बॉलीवुड गाना ‘तेरी मेरी प्रेम कहानी’ गाया। ये पहली बार था जब वेटिकन में किसी हिंदी गाने की गूंज सुनाई दी। वो भी पोप और दुनियाभर से आए मेहमानों के सामने। ये खास मौका था नोस्त्रा एताते (Nostra Aetate) की 60वीं सालगिरह का। ये वो दिन है जब दुनिया के अलग-अलग धर्मों के बीच भाईचारे और एकता को मनाया जाता है।

Lulia Vantur Performance at Vatican City

पोप से मुलाकात का अनुभव

यूलिया को इस इवेंट में पोप लियो XIV से मिलने का भी मौका मिला। उन्होंने कहा,“पोप से मिलना बहुत भावुक पल था। उनके आस-पास का माहौल बहुत शांत और सकारात्मक था। उस वक्त लगा कि सच्ची आस्था इंसानियत और दया में होती है।”

End of Feed