वेब सीरीज

Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: जानिए कब आर कहां देख पाएंगे कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म, जारी हुई डेट?

Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' (Lokah Chapter 1 Chandra) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स को खुश कर दिया था। अब इस मूवी 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' (Lokah Chapter 1 Chandra) को मेकर्स ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला किया है।

Image

Image Credit: IMDb

Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: साउथ इंडस्ट्री में हर वैसे तो एक से बढ़कर एक शानदार और देखने लायक फिल्में रिलीज होती हैं। ऐसी ही एक मलयालम मूवी साल 2025 में 28 अगस्त के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जिसका नाम है 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा।' इस मूवी ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। डोमिनिक अरुण के निर्देशन में बनी फिल्म 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' (Lokah Chapter 1 Chandra) में कल्याणी प्रियदर्शन ने अहम रोल निभाया है। कल्याणी प्रियदर्शन द्वारा निभाए गए किरदार चंद्रा अनन्या को ऑडियंस ने खूब पसंद भी किया है। अब फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जी हां इस मूवी को मेकर्स जल्द से जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराने के लिए तैयार हैं।

अपने एक्स अकाउंट पर जियोहॉटस्टार ने खुलासा किया, 'एक नए ब्रह्मांड की शुरुआत। लोका चैप्टर 1 चंद्रा जल्द ही जियोहॉटस्टार पर आ रही है।' दल्कीर सलमान के बैनर वेफरर फिल्म्स के तेहत इस मूवी का निर्माण किया गया था। साउथ से लेकर हिंदी ऑडियंस ने भी कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म 'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' (Lokah Chapter 1 Chandra) को खूब प्यार दिया है। यही वजह है कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने में भी सफल साबित हुई। बता देना अभी तक मेकर्स ने फिल्म की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डेट जारी नहीं की है लेकिन यह पता चल गया है कि फिल्म जियोहॉटस्टार पर आएगी।

'लोका चैप्टर 1 चंद्रा' (Lokah Chapter 1 Chandra) में कल्याणी प्रियदर्शन के अलावा नसलेन, सैंडी मास्टर, अरुण कुरियन, चंदू सलीम कुमार, विजयराघवन और रघुनाथ पलेरी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई दिए हैं। इस मूवी के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो दुनिया भर में इसने 300 करोड़ रुपये के लगभग कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को मेकर्स ने केवल 30 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article