Lock UPP 2 Shreya Kalra Angry On Ram Kapoor: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने धमाल मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम आए दिन दिलचस्प मोड़ ले रही है। वहीं कंटेस्टेंट्स के बीच 'लॉकअप 2' में तकरार भी बढ़ती ही जा रही है। बीते दिन कंटेस्टेंट्स ने घर में अपने-अपने गैंगलीडर चुने। शिवांगी जोशी और आकांक्षा चमोला को गैंगलीडर बनाने के लिए सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला। वहीं जब श्रेया कालरा का नाम आया तो किसी ने उन्हें समर्थन नहीं दिया। यहां तक कि राम कपूर (Ram Kapoor) ने भी श्रेया कालरा को सपोर्ट करने से इंकार कर दिया। इस बात पर श्रेया कालरा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने राम कपूर को सरेआम तो फटकार लगाई ही, साथ ही शिल्पा शिंदे के सामने भी अपनी भड़ास निकाली। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बन अपूर्वा मखिजा ने की धाकड़ एंट्री, खुला रह गया बाकियों का मुंह
Lock UPP 2: राम कपूर से परेशान हुईं श्रेया कालरा
श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने "लॉकअप 2' में राम कपूर से सपोर्ट न मिलने पर कहा, "अरे आप तो सपोर्ट कर दो, आपको तो तीन बार मैंने सुरक्षित किया है।" लेकिन राम कपूर (Ram Kapoor) ने उन्हें सपोर्ट करने से साफ इंकार कर दिया। ऐसे में श्रेया कालरा ने राम कपूर को लेकर शिल्पा शिंदे के सामने भड़ास निकाली। उन्होंने बताया कि शिवांगी जोशी जिस वक्त टास्क कर रही थीं, राम कपूर उनके बिल्कुल नजदीक आ गए थे। लेकिन हर्षद चोपड़ा ने उन्हें वहां से हटाया। श्रेया कालरा ने इस बारे में कहा, "अरे थोड़ा तो बाउंडरी बनाकर रखो। और इस बार अगर उसने मुझे किस करने की कोशिश की तो मैं उनका मुंह पकड़कर बोलुंगी कि भाई इतना तो मेरा बाप चुम्मी नहीं करता मुझे। अब मत करना।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'गूगल कर लेना', गुस्से में लाल हुईं Shivangi Joshi ने श्रेया कालरा को दिया मुंहतोड़ जवाब, खत्म की दोस्ती
श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने राम कपूर (Ram Kapoor) के बारे में आगे कहा, "तुम्हारे लिए तीन टास्क जीते, एक हाथ नहीं उठा तुम्हारा। ये मैं इज्जत करूं सीनियॉरिटी की। थू है ऐसी सीनियर्स पर। अगर फराह मैम भी कहेंगी ना कि तुमने थू है बोला, तो मैं बताऊंगी भी कि थू है। तीन बार थू है।" बता दें कि श्रेया कालरा ने सपोर्ट न देने के लिए राम कपूर को आड़े हाथों लिया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कंटेस्टेंट्स के बीच आगे क्या बवाल होने वाला है।
