Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे ने Shivangi Joshi पर उछाला कीचड़, बोलीं- जहां गई, लड़के के साथ अफेयर रहा...

Lock UPP 2 Shilpa Shinde Remark Against Shivangi Joshi: 'लॉकअप 2' में शिवांगी जोशी पर शिल्पा शिंदे ने एक बार फिर से भद्दी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इसका हर शो में लड़के के साथ अफेयर रहा है।

Lock UPP 2 Shilpa Shinde Remark Against Shivangi Joshi: नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स की गेम दिन पर दिन और दिलचस्प होती जा रही है। कंटेस्टेंट्स गेम में एक-दूजे को पछाड़ने में तो लगे ही हुए हैं, साथ ही मौका मिलते ही कीचड़ उछालने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में रहते हुए शिल्पा शिंदे अपने बयानों के लिए काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। एंट्री के बाद ही शिल्पा शिंदे की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी से बहस हो गई थी। वहीं बीते दिन शिल्पा शिंदे ने एक बार फिर से शिवांगी जोशी पर कीचड़ उछालने की कोशिश की। उन्होंने शिवांगी जोशी को लेकर कहा कि ये जिस शो में गई है, वहां लड़के के साथ इसका अफेयर रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मजाक-मजाक में' कर डाली 60 हजार की शॉपलिफ्टिंग! Lock Upp 2 में योगेश रावत के कबूलनामे से मचा हंगामा

shilpa shinde

शिल्पा शिंदे ने शिवांगी जोशी पर उछाला कीचड़ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के बीते दिन आए एपिसोड में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde), श्रेया कालरा से शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के बारे में बात करती नजर आईं। उन्होंने श्रेया कालरा से कहा कि शिवांगी जोशी मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है। वहीं श्रेया ने भी जवाब दिया कि आप जिस हिसाब से हो, वो वैसे दोस्त नहीं बनाती है। वहीं शिल्पा शिंदे ने कहा, "हां हम बहुत खराब हैं, वो बहुत अच्छी है। मैं भी सामने न खड़ा करूं उसे। ठीक करके जाऊंगी उसे यहां से। बकवास। इतने शोज किये अभी तक, जिस शो में वो गई है वहां उस लड़के के साथ अफेयर रहा है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: राम कपूर ने खोली श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे की पोल पट्टी, गेम प्लान से उठाया पर्दा

    End of Feed