Lock UPP 2: खाने पर छिड़ी शिल्पा शिंदे और राम कपूर की जंग, Dheeraj Dhoopar पर गिरी गाज!

Lock UPP 2 Promo Video: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में जल्द ही राम कपूर और शिल्पा शिंदे के बीच तकरार देखने को मिलेगी।

Lock UPP 2 Promo Video: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। हर छोटी से छोटी बात पर कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिल रही है। 'लॉकअप 2' में आज के एपिसोड में राम कपूर और शिल्पा शिंदे के बीच भी जंग छिड़ने वाली है। दोनों खाने को लेकर आपस में झगड़ते हुए नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर धीरज धूपर के परिवार की चोरी 'लॉकअप 2' के जेलर पकड़ लेंगे। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसने दर्शकों को हैरान करके रख दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'वो ऐसा ही है...'- Ram Kapoor को 'ठरकी' कहने वालों को गौतमी कपूर का जवाब, श्रेया कालरा पर भी तोड़ी चुप्पी

Lock UPP 2

Lock UPP 2 में भिड़े शिल्पा शिंदे और राम कपूर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    खाने पर भिड़े शिल्पा शिंदे और राम कपूर

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि शिल्पा शिंदे, सूफी मोटीवाला के बॉल से चिप्स ले लेती हैं और कहती हैं अरे थोड़े से दे दो ना यार। इसपर राम कपूर बिफर पड़ते हैं और कहते हैं कि एक काम करो, तुम सब ले लो। वहीं शिल्पा शिंदे भी पीछे न हटकर चिप्स लेना शुरू कर देती हैं। सूफी मोतीवाला कहते हैं कि ये कितना अजीब बर्ताव है। वहीं जब शिल्पा शिंदे चली जाएंगी तो राम कपूर उनके पीछे-पीछे चिप्स लेकर आते हैं और जबरदस्ती देते हुए कहते हैं, "प्लीज ले लो, प्लीज ले लो।" उनका ये बर्ताव आकांक्षा चमोला को भी पसंद नहीं आता और वो कहती हैं, "सर आप ये क्यों कर रहे हैं?" राम कपूर जाते-जाते शिल्पा शिंदे से कहते हैं कि छीनना मत। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: जंगली बिल्लियों की तरह लड़ीं शिवांगी जोशी-श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा की एक गलती ले डूबी पूरी टीम

    End of Feed