Lock UPP 2: वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बन अपूर्वा मखिजा ने की धाकड़ एंट्री, खुला रह गया बाकियों का मुंह

Lock UPP 2 Promo Video: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। शो में जल्द ही अपूर्वा मखिजा की एंट्री होने वाली है।

Lock UPP 2 Promo Video: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिल रही है, जिससे 'लॉकअप 2' की गेम और भी ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। 'लॉकअप 2' में बीते दिन ही योगेश रावत का एविक्शन हुआ। उनके घर जाने से वरुण यादव और आकांक्षा चौधरी मायूस नजर आए। आकांक्षा ने तो ये तक कसम खा ली कि वह योगेश को निकालने वाले धीरज धूपर, श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला को यहां से निकालकर ही जाएंगी। लेकिन योगेश रावत के एविक्शन के बाद अब 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में एक हसीना की एंट्री होने वाली है, जो गेम को पलटने का पूरा-पूरा दम रखती है। वह हसीना कोई और नहीं बल्कि अपूर्वा मखिजा हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'गूगल कर लेना', गुस्से में लाल हुईं Shivangi Joshi ने श्रेया कालरा को दिया मुंहतोड़ जवाब, खत्म की दोस्ती

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 08_22_09 AM

Lock UPP 2: अपूर्वा मखिजा ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन की एंट्री!

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में अपूर्वा मखिजा वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर कदम रखेंगी। खास बात तो यह है कि उनकी एंट्री से जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आ चुका है। इस वीडियो में अपूर्वा मखिजा 'लॉकअप 2' की ड्रेस पहने, हाथों में हथकड़ी लगाए गार्ड्स के साथ शो में कदम रखती हैं। उनकी एंट्री पर फराह खान और रितेश देशमुख कहते हैं, "सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाली गैंगलीडर का स्वागत करो, हमारी लेटेस्ट वाइल्ड कार्ड।" उनकी एंट्री से बाकी कंटेस्टेंट्स हैरान रह जाते हैं। हालांकि प्रोमो वीडियो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट का चेहरा नहीं दिखाया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Alliance: वंशज सिंह का एटीट्यूड देख भड़कीं Kamya Punjabi, कुशाल टंडन के सपोर्ट में बोलीं, 'लोग बस मजे..'

    End of Feed