Lock UPP 2: श्रेया कालरा को मिडल फिंगर दिखाकर बुरा फंसे Harshad Chopda, जमानेभर में हो रही है थू-थू

Lock UPP 2 Harshad Chopda Brutally Troll: 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया है। लेकिन शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा को मिडल फिंगर दिखाते नजर आए।

Lock UPP 2 Harshad Chopda Brutally Troll: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। 'लॉकअप 2' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं जो कंटेस्टेंट्स की गेम को भी दिलचस्प मोड़ दे रहे हैं। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, सभी कैदियों की तकरार भी बढ़ती जा रही है। 'लॉकअप 2' का हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा को मिडल फिंगर दिखाते नजर आए। लेकिन अपनी इस हरकत के लिए हर्षद चोपड़ा लोगों के निशाने पर आ गए। हर्षद चोपड़ा न केवल मिडल फिंगर दिखाने के लिए बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं, बल्कि दर्शकों ने उनके खिलाफ एक्शन की भी मांग की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'उस मोटे के साथ...' Shilpa Shinde ने राम कपूर पर किया भद्दा कमेंट, रात में सोने के चक्कर में बवाल

Harshad Chopda

हर्षद चोपड़ा ने दिखाई श्रेया कालरा को मिडल फिंगर (Photo Credit- Instagram)

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि खाने के लिए श्रेया कालरा (Shreya Kalra) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के बीच तकरार होती है। श्रेया कालरा, शिवांगी से बात कर रही होती हैं, लेकिन हर्षद चोपड़ा बार-बार बीच में बोल रहे होते हैं। इसपर श्रेया कालरा कहती हैं कि शिवांगी तुम अकेले बात कर सकती हो उन्हें रोककर। लेकिन शिवांगी जोशी जवाब देती हैं कि तुम आराम से बात करो। इसपर श्रेया कालरा नाराज होकर कहती हैं कि ठीक है, नहीं देना है खाना तो मत दो। ऐसे में हर्षद चोपड़ा उन्हें मिडल फिंगर दिखाते हुए कहते हैं, "ठीक है जाओ।" लेकिन हर्षद चोपड़ा की इस हरकत ने दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो में Hina Khan की होगी धमाकेदार एंट्री, Shilpa Shinde से होगी भयंकर लड़ाई?

    End of Feed