Lock UPP 2: धीरज धूपर ने गौरव खन्ना की बीवी को बताया 'रेड फ्लैग', बोले- इससे अनकंफर्टेबल हो जाता हूं...

Dheeraj Dhoopar Tagged Akanksha Chamola Red Flag: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में धीरज धूपर ने आकांक्षा चमोला को रेड फ्लैग का टैग दिया। उनका कहना है कि वह आकांक्षा से असहज हो जाते हैं।

Dheeraj Dhoopar Tagged Akanksha Chamola Red Flag: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'लॉकअप 2' में आए दिन ट्विस्ट पर ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। वहीं शनिवार की रात 'लॉकअप 2' में जजमेंट डे होने वाला है, जिसमें अर्जुन कपूर जनता की आवाज बनकर कदम रखेंगे। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के जजमेंट डे के लिए फैंस की एक्साइटमेंट अभी से ही सातवें आसमान पर है। इससे जुड़ा शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। जजमेंट डे पर धीरज धूपर ने गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला को 'रेड फ्लैग' का टैग दिया। दूसरी ओर श्रेया कालरा ने भी धीरज धूपर, शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'हर्षद प्यार करता है शिवांगी से'- राम कपूर ने किया दावा, एक्ट्रेस के लिए बोले- वो उसे यूज कर रही है

ChatGPT Image Jul 17, 2026, 11_34_15 AM

Lock UPP 2 में धीरज धूपर ने आकांक्षा चमोला को कहा "रेड फ्लैग'

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) के जजमेंट डे से जुड़ा प्रोमो वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में दिखाया गया कि अर्जुन कपूर जनता की आवाज बनकर कदम रखते हैं। वो कंटेस्टेंट्स से कहते हैं कि जनता कुछ नए टैग लेकर आई है। इसपर रितेश देशमुख कहते हैं, "सबसे खराब टैग, टूरिस्ट का।" वहीं श्रेया कालरा ये टैग धीरज धूपर, शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा को देती हैं। वो कहती हैं, "ये लोग सच में शो में कुछ खास नहीं कर रहे हैं।" अर्जुन कपूर, धीरज धूपर से पूछते हैं कि आप आकांक्षा चमोला को क्या टैग देना चाहेंगे? इसपर धीरज धूपर कहते हैं, "रेड फ्लैग।" धीरज धूपर ने अपनी बात बढ़ाते हुए आगे कहा, "जिस तरह से उनकी थोड़ी सी हरकतें हैं, मैं असहज हो जाता हूं" उनकी बात सुनकर आकांक्षा चमोला हैरान रह जाती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: माधुरी ग्रोवर के बाद अब इस हैंडसम हंक का कटा पत्ता? नाम सुन लगेगा झटका

    End of Feed