Lock UPP 2 Shreya Kalra And Apoorva Mukhija Fights: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स अभी तक कई तरीके अपना चुके हैं। बीते दिन 'लॉकअप 2' में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखिजा की एंट्री हुई, जिन्होंने आते ही घर का माहौल बदलकर रख दिया। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में दिखाया गया कि अपूर्वा मखिजा ने शिवांगी जोशी के सामने शिल्पा शिंदे की पोल खोलकर रख दी। वहीं अब 'लॉकअप 2' से जुड़ा एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अपूर्वा मखिजा और श्रेया कालरा एक-दूजे से झगड़ा करती हुई नजर आईं। वीडियो में दिखाया गया कि अपूर्वा मखिजा ने उनपर तंज कसा। लेकिन श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने भी करारा जवाब देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 में लौटेगा Shilpa Shinde का पुराना कट्टर दुश्मन, मास्टरमाइंड बन पलट देगा गेम
Lock UPP 2 में श्रेया कालरा और अपूर्वा मखिजा का हुआ झगड़ा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
श्रेया कालरा (Shreya Kalra) और अपूर्वा मखिजा की नोंक-झोंक यहीं नहीं रुकी। अपूर्वा ने 'लॉकअप 2' से बाहर जाकर श्रेया कालरा की चैट्स का स्क्रीनशॉट शेयर करने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि जब मैं वो स्क्रीनशॉट्स डालुंगी तो तुम डर जाओगी। इसपर श्रेया ने जवाब दिया कि तुम मुझे नहीं डरा सकती। श्रेया कालरा ने अपूर्वा मखिजा को चिढ़ाते हुए कहा, "ऐसे करते-करते ही घर जाएगी।" वहीं श्रेया कालरा संग झगड़े के बाद अपूर्वा मखिजा कैमरे में देखते हुए कहती हैं कि मैं थक चुकी हूं यहां की ऐसी-ऐसी लड़कियों से झगड़ा करके। अब मैं और सूफी लड़ाई करेंगे।
