OTT Release This Week New: बॉलीवुड हो या साउथ सिनेमा, OTT की दुनिया में हर हफ्ता तो नया धमाल मचता ही है। इस 20 से 26 अक्टूबर 2025 का वीक तो जैसे एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है। इस हफ्ते ओटीटी पर एक के बाद एक फिल्में और सीरीज धमाल मचाने के लिए आ रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज का काफी समय से ओटीटी पर इंतजार किया जा रहा था। इस लिस्ट में हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ की फिल्में और सीरीज मौजूद हैं। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं ओटीटी पर इस हफ्ते यानी दिवाली वाले वीक कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।
Image Source: IMDb
1. ओजी (OG)
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
रिलीज डेट: 23 अक्टूबर
स्टोरी: पवन कल्याण (Pawan Kalyan) का एक्शन थ्रिलर, जहां ओजस गंभीर उर्फ ओजी एक समुराई वॉरियर, दो बिजनेसमैन की जान बचाता है। इस फिल्म के साथ इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने तेलुगु डेब्यू किया है।
2. नोबडी वांट्स दिस सीजन 2 (Nobody Wants This Season 2)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix
रिलीज डेट: 23 अक्टूबर
स्टोरी: क्रिस्टन बेल और एडम ब्रॉडी की जोड़ी अब रिलेशनशिप में है, लेकिन फैमिली का ड्रामा और मजेदार गड़बड़ियां उनके पीछे पड़ जाती हैं। सेठ रोजन और लेटन मेस्टर की एंट्री मजे को दोगुना कर देती है। 10 एपिसोड्स, हंसी और प्यार से भरे हैं।
3. द हंड दैट रॉक्स द क्रेडल (The Hand That Rocks the Cradle)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: JioHotstar
रिलीज डेट: 22 अक्टूबर
स्टोरी: ये 90s की सुपरहिट थ्रिलर का नया वर्जन है। मैरी एलिजाबेथ विन्सटेड एक पागल नर्स बनी है, जो एक प्यारे परिवार को उजाड़ने की ठान लेती है। मायका मुनरो मम्मी बनकर उसका मुकाबला करती है। भाई, हर सीन में ऐसा सस्पेंस कि नाखून चबाने पड़ जाएंगे।
4. लाजरस (Lazarus)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
रिलीज डेट: 22 अक्टूबर
स्टोरी: हर्लन कोबेन की ये सीरीज सैम क्लैफ्लिन की है, जो एक साइकोलॉजिस्ट है और अपने पापा की सुसाइड के बाद पुराने मर्डर केस खंगालता है। लेकिन ट्विस्ट ये कि उसे अपने पापा बिल निघी के भूत दिखने लगते हैं। एलेक्जेंड्रा रोच का साथी रोल भी धांसू है।
5. द कार्देशियंस सीजन 7 (The Kardashians Season 7)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: JioHotstar
रिलीज डेट: 24 अक्टूबर
स्टोरी: किम कार्देशियन और उनकी बहनें अपने चमकते-दमकते ड्रामे के साथ वापस आ गई हैं। फैमिली की लड़ाई, रोमांस और बिजनेस की चालबाजियां इस बार सब कुछ मसालेदार होने वाला है।
6. कुरुक्षेत्र पार्ट 2 (Kurukshetra Part 2)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Netflix
रिलीज डेट: 24 अक्टूबर
स्टोरी: महाभारत का ये एनिमेटेड सीजन 2 है, जहां पांडव-कौरव की जंग टॉप गियर में है। अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
7. परम सुंदरी (Param Sundari)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: Amazon Prime Video
रिलीज डेट: 24 अक्टूबर
स्टोरी: सिद्धार्थ मल्होत्रा एक अमीर दिल्ली बॉय परम बने हैं, जो AI ऐप से अपनी परफेक्ट मैच ढूंढते हैं और पहुंच जाते हैं केरल की सुंदरी जाह्नवी कपूर के पास।
8. शक्ति थिरुमगन (Shakthi Thirumagan)
ओटीटी प्लेटफॉर्म: JioHotstar
रिलीज डेट: 24 अक्टूबर
स्टोरी: विजय एंथोनी एक स्ट्रिट-स्मार्ट हसलर बने हैं, जो पॉलिटिकल जंग में उतरता है और सिस्टम को हिलाकर रख देता है। अरुण प्रभु की डायरेक्शन में एक्शन-ड्रामा का तड़का, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ फाइट रोंगटे खड़े कर देगी।
