KWK 8: फिनाले एपिसोड में Orry संग ये इन्फ्लुएंसर लगाएंगे कॉमेडी का तड़का, Karan Johar ने कहा 'मुझे बाहर जाने दो'...

KWK 8 Final Episode Promo: करण जौहर के मजेदार चैट शो के फिनाले एपिसोड का प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें औरी समेत कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने धमाल मचाया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए मजेदार वीडियो।

KWK 8 Final Episode Promo: करण जौहर के रियलिटी शो कॉफी विद करण सीजन 8 में आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर राज खोलते हैं। ऐसे में देखा गया की खुद करण भी अपनी निजी जिंदगी से जुडी बातें पब्लिक में बोलते हैं। ऐसे में शो के बाद कई सेलेब्स को बुरी तरह ट्रोल किया जाता है। ऐसे में सीजन 8 का फिनाले एपिसोड का प्रोमो लांच कर दिया गया है, जो काफी मजेदार होने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए प्रोमो की एक झलक।

KWK 8 Final Episode Promo

कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan 8) के फिनाले एपिसोड में पहली झलक सोशल मीडिया सेंसेशन औरी (Orry) यानी ओरहान अवतरमणि की देखने को मिली। बॉलीवुड पार्टीज की तरह यहां भी औरी दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज देते हुए नजर आए, साथ ही उन्होंने बताया की वो एक समय में पांच लोगों को डेट कर हैं। ऐसे में उन्हें कहते हुए सुना की मैं एक चीटर हूं, साथ ही दूसरी तरफ कुशा कपिला (Kusha Kapila), तन्मय भट्ट (Tanmay bhatt), दानिश और सुमुखि सुरेश को देखा गया।

End of Feed