वेब सीरीज

KWK 8: फिनाले एपिसोड में Orry संग ये इन्फ्लुएंसर लगाएंगे कॉमेडी का तड़का, Karan Johar ने कहा 'मुझे बाहर जाने दो'...

KWK 8 Final Episode Promo: करण जौहर के मजेदार चैट शो के फिनाले एपिसोड का प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें औरी समेत कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने धमाल मचाया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए मजेदार वीडियो।

Image

KWK 8 Final Episode Promo

KWK 8 Final Episode Promo: करण जौहर के रियलिटी शो कॉफी विद करण सीजन 8 में आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर राज खोलते हैं। ऐसे में देखा गया की खुद करण भी अपनी निजी जिंदगी से जुडी बातें पब्लिक में बोलते हैं। ऐसे में शो के बाद कई सेलेब्स को बुरी तरह ट्रोल किया जाता है। ऐसे में सीजन 8 का फिनाले एपिसोड का प्रोमो लांच कर दिया गया है, जो काफी मजेदार होने वाला है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए प्रोमो की एक झलक।

कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan 8) के फिनाले एपिसोड में पहली झलक सोशल मीडिया सेंसेशन औरी (Orry) यानी ओरहान अवतरमणि की देखने को मिली। बॉलीवुड पार्टीज की तरह यहां भी औरी दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डोज देते हुए नजर आए, साथ ही उन्होंने बताया की वो एक समय में पांच लोगों को डेट कर हैं। ऐसे में उन्हें कहते हुए सुना की मैं एक चीटर हूं, साथ ही दूसरी तरफ कुशा कपिला (Kusha Kapila), तन्मय भट्ट (Tanmay bhatt), दानिश और सुमुखि सुरेश को देखा गया।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की कॉमेडी सुन करण जौहर (Karan Johar) के पेट में दर्द हो गया, साथ ही उनके सवालों को सुन होस्ट अपने शो से बाहर जाने की ख्वाइश करते हैं। इसी के साथ हर बार की तरह ये सीजन भी हिट रहा और कई बॉलीवुड सेलेब्स के बेडरूम सीक्रेट जानने को मिले। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो आग की तरह वायरल हो रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article