The Traitors 2: रिटलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ (The Traitors 2) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा (Krystle D'Souza) और रिदा थराना ने ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। दोनों के फैंस गदगद हो गए हैं और इस जीत का जश्न मना रहे हैं। क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने मिलकर 66 लाख रुपये की इनामी राशि जीती। अंतिम मुकाबले में दोनों ट्रेटर्स ने आखिरी तक एक-दूसरे का साथ दिया। खास बात यह रही कि क्रिस्टल के पास रिदा को खेल से बाहर करके पूरी रकम अकेले जीतने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20 Yung Dsa: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Yung Dsa? जानें उनकी फैमिली और करियर डिटेल्स)
क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने जीता शो (pic credit-instagram)
क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने जीता शो
फिनाले में ट्रेटर्स ने मल्लिका शेरावत को मारकर उन्हें विजेता बनने की दौड़ से बाहर कर दिया। इसके बाद जब शालिनी पासी ने दलीप ताहिल से पूछा कि मल्लिका को किसने मारा होगा, तो उन्होंने साहिल सलाथिया का नाम लिया। उन्होंने रिदा को भी गद्दार होने का शक जताया। वहीं, क्रिस्टल ने रिदा को बताया कि शालिनी उनके व्यवहार को लेकर शक कर रही हैं। बचे हुए पांच कंटेस्टेंट्स को एक ऐसा काम दिया गया, जिससे इनामी राशि बढ़ाई जा सकती थी। इसके लिए उन्हें ऊंटों से बंधी सोने की छड़ें इकट्ठी करनी थीं। इस काम के बाद कुल इनामी राशि 66 लाख रुपये हो गई। अंतिम ‘शक के घेरे’ में दलीप ताहिल खेल से बाहर हो गए। इसके बाद साहिल सलाथिया भी जीत की दौड़ से बाहर हो गए और फिर शालिनी भी खेल से निकल गईं। आखिर में क्रिस्टल और रिदा ही बचीं। दोनों ही ट्रेटर्स थीं और उन्होंने मिलकर शो जीत लिया।
ये स्टार्स थे हिस्सा
बताते चलें कि द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन की शुरुआत 13 अगस्त को हुई थी। इस सीजन में आदित्य कुलश्रेष्ठ, अभिषेक मल्हान, अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, पारुल गुलाटी, प्रिश, रणवीर बरार, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, साहिल सलाथिया, शहनिल गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, साउंडस मौफाकिर और तान्या पुरी नजर आए।
