KWK 8: कार्तिक संग ब्रेकअप के बाद जाह्नवी कपूर को हुआ गलती का एहसास, इस वजह से लौटीं पुराने बॉयफ्रेंड के पास

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 4, 2024, 01:36 PM IST

Koffee With Karan 8: जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के शो पर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने शो पर बताया कि आखिर क्यों ब्रेकअप के बाद वो फिर से शिखर को डेट कर रही हैं?

Koffee With Karan 8: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने करण जौहर (Karan Johar) के शो कॉफी विद करण 8 में अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि शिखर से ब्रेकअप के बाद उन्हें वो मेंटल पीस नहीं मिला। वो वो हमेशा शिखर के टच में थी। इस दौरान उन्होंने बी टाउन के कई एक्टर्स को डेट किया था। लेकिन एक्ट्रेस फिर से अब शिखर को डेट कर रही हैं। उनके साथ खुश है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जाह्नवी कार्तिक आर्यन को डेट कर रही थीं। एक्ट्रेस ने करण के शो पर कहा कि वो कभी रिपीट अटायर को डेट नहीं करेंगी। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि एक्टर्स रिश्ते में भी बहुत ही कॉम्पिटिटिव होते हैं।

End of Feed