KK Last Song: भारतीय सिनेमा के जाने- माने सिंगर केके को दुनिया से गए लगभग दो साल हो गए हैं, लेकिन आज भी लोग इस बात का यकीन नहीं कर पाते हैं। वही अब फैंस केके का आखिरी गाना आराम से सुन सकते हैं। बता दे इस खबर को सुनकर फैंस इमोशनल के साथ-साथ बेहद खुश भी हैं। ये गाना फैंस हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘क्रिस्पी रिश्ते’ में सुन सकते हैं।
बता दें ये फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है। बता दें इस गाने का नाम "ख्वाब जीते" है। इस गाने में फैंस को केके की जादुई आवाज़ सुनने का मौका मिलेगा। केके आज भले ही फैंस के बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाए हुए आखरी गाने हमारे पास उनकी यादों के तौर पर हैं।
फिल्म में है 15 गाने
खास बात को ये है कि इस फिल्म में 15 गाने हैं, जिन्हें केके के अलावा श्रेया घोषाल, मोहित चौहान, पपॉन, साबरी ब्रदर्स, जुबिन नौटियाल, नक्काश अजीज, ऋचा शर्मा, अल्तमश फरीदी जैसे गायकों ने गाया है। इस फिल्म के निर्माता सागर श्रीवास्तव हैं। इस फिल्म में जगत सिंह, रोनित कपिल, दिलजोत, मनमीत कौर, मुरली शर्मा, बृजेंद्र काला ने लीड रोल निभाया है।
क्या है फिल्म की कहानी
इस फिल्म में प्यार की कहानी दिखाई गई है। बता दें ये कहानी करण के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नताशा से बहुत प्यार करता है, लेकिन करण के पिता उसकी शादी किसी और से करा देते हैं। जिसके बाद मजबूरी में आकर करण अपना रिश्ता नताशा के साथ खत्म कर देते है।
