'The Great Indian Kapil Sharma Show' छोड़ रहे हैं कीकू शारदा? कॉमेडियन ने सच्चाई से उठाया पर्दा

Is Kiku Sharda Quitting TGIKSS: टीवी इंडस्ट्री के फेमस कॉमेडियन कीकू शारदा (Kiku Sharda) ने जब 'राइज एंड फॉल' में एंट्री ली थी तो ऐसी खबरें वायरल हुईं थी कि उन्होंने कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' (The Great Indian Kapil Sharma Show) को छोड़ दिया है। अब इन खबरों पर कीकू शारदा ने खुद रिएक्शन दिया है।

Is Kiku Sharda Quitting TGIKSS: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कीकू शारदा (Kiku Sharda) को लेकर काफी समय ऐसी खबरें आ रही थी कि वो कपिल शर्मा के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' (The Great Indian Kapil Sharma Show) को छोड़ रहे हैं। इस खबर ने कीकू शारदा के फैन्स के बीच हलचल पैदा कर दी थी। कीकू शर्मा ने जब अश्नीर ग्रोवर के रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में एंट्री मारी तो ये अफवाहें और तेज हो गई थीं। इन अफवाहों के चारोंओर फैलने के बाद अब कीकू शारदा ने खुद 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' को छोड़ने के बारे में असली सच्चाई बताई है।

Is Kiku Sharda Quitting TGIKSS

Pic Credit: Instagram

जूम के साथ बात करते ही कीकू शारदा ने इन अफवाहों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मैं यह क्लियर करना चाहता हूं। बहुत अच्छी तरह और तेज बोलकर क्लियर करता हूं कि मुझे कपिल का शो बहुत पसंद है। मुझे कपिल शर्मा बहुत पसंद है और ऐसा कभी नहीं होने वाला कि मैं यह शो छोड़ के जाऊंगा।' कीकू शारदा के इस बयान से यह साफ हो गया है कि वो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' (The Great Indian Kapil Sharma Show) के शो को छोड़कर नहीं जा रहे हैं।

End of Feed