Nadaaniyan: खुशी कपूर की एक्टिंग देख खिला बॉयफ्रेंड वेदांग रैना का चेहरा, यूं बरसाया गर्लफ्रेंड पर प्यार

Vedang Raina Reviews Nadaaniyan: बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी कपूर (Khushi Kapoor) के बॉयफ्रेंड वेदांग रैना ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म नादानियां (Nadaaniyan) पर प्यार बरसाया है। वेदांग रैना (Vedang Raina) ने इंस्टाग्राम के जरिए बताया है कि उन्हें खुशी कपूर की नादानियां काफी पसंद आई है। वेदांग रैना का इंस्टाग्राम पोस्ट इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

Vedang Raina Reviews Nadaaniyan: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की तीसरी फिल्म नादानियां नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है, जिससे सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को करण जौहर ने अपने बैनर तले बनाया है। फिल्म नादानियां को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था क्योंकि इसके ट्रेलर ने लोगों को काफी प्रभावित किया था, जिस कारण हर कोई इसका इंतजार कर रहा था। लोगों के साथ-साथ एक्टर वेदांग रैना को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही नादानियां नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई वेदांग रैना ने इसे देख लिया है और अपना रिव्यू भी फैंस के साथ शेयर कर दिया है।

Vedang Raina Review Naadaniyan

वेदांग रैना को पसंद आई खुशी कपूर की फिल्म नादानियां

वेदांग रैना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म नादानियां की दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक में सिर्फ खुशी कपूर नजर आ रही हैं और दूसरी तस्वीर में खुशी कपूर अपने को-स्टार इब्राहिम अली खान के साथ दिखाई दे रही हैं। वेदांग ने इन दोनों तस्वीरों पर दिल का इमोजी बनाया है और नादानियां पर प्यार बरसाया है। वेदांग ने जिस तरह से फिल्म नादानियां को सपोर्ट किया है, उसे देख लोग उन्हें बेस्ट बॉयफ्रेंड का खिताब दे रहे हैं।

End of Feed