वेब सीरीज

अब घर बैठे देख सकेंगे अक्षय कुमार की फिल्म, 9 अक्टूबर को ऑनलाइन होगी स्ट्रीम

एंटरटेनमेंट की दुनिया से इस समय जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक निर्माताओं ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'खेल खेल में' (Khel Khel Mein) को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का मन बना किया है। जानिए यह फिल्म किस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी।

Image

Khel Khel Mein

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'खेल खेल में' (Khel Khel Mein) इसी साल 15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक और ऑडियंस की ओर से 'खेल खेल में' को शानदार रिव्यू मिले थे। हर तरफ से तारीफ मिलने के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी। सिनेमाघरों में रिलीज होने डेढ़ महीने के बाद मेकर्स ने अब 'खेल खेल में' को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने की डेट को फाइनल कर दिया है। आइए जानें दर्शक कब इस मूवी को घर बैठकर देख पाएंगे।

इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी अक्षय कुमार की 'खेल खेल में'

डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी 'खेल खेल में' को मेकर्स ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज कराने का निर्णय लिया है। इस मूवी को 9 अक्टूबर के बाद से दर्शक ऑनलाइन स्ट्रीम कर पाएंगे। पोर्टल यह भी जानकारी देते हुए बताया है कि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा ऐप पर की थी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया था।

अक्षय कुमार के अलावा फिल्म 'खेल खेल में' में तापसी पन्नू, फरदीन खान, वाणी कपूर, एमी विर्क, प्रज्ञा जयसवाल और आदित्य सील सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इस मूवी के साथ राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी मूवी 'स्त्री 2' और जॉन अब्राहम की 'वेदा' भी रिलीज हुई थी। फिल्म में लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 40 करोड़ रुपये के लगभग कमाई की थी। 'स्त्री 2' के आगे अक्षय कुमार स्टारर को 1800 से 2000 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article