वेब सीरीज

52 साल के सौरव गांगुली को चढ़ा नया शौक, Netflix संग हाथ मिलाकर करेंगे OTT डेब्यू

Saurav Ganguly join hands with Netflix: भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले क्रिकेटर सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) की सीरीज खाकी- द बंगाल चैप्टर (Khakee The Bengal Chapter) में अहम किरदार प्ले करते दिखेंगे। खाकी- द बंगाल चैप्टर से सौरव गांगुली की तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं।

Image

Netflix Saurav Ganguly

Saurav Ganguly join hands with Netflix: नेटफ्लिक्स (Netflix) की अपकमिंग वेब सीरीज खाकी द बंगाल चैप्टर देखने के लिए उत्साहित दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। खाकी द बंगाल चैप्टर (Khakee The Bengal Chapter) से सामने आई ताजा खबर के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली इससे एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। 52 साल के सौरव गांगुली की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें वो पुलिस ऑफिसर की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। फैंस सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) की वायरल तस्वीर देखकर काफी खुश हैं और बोल रहे हैं कि जल्द ही सौरव क्रिकेट की दुनिया में भी लम्बे-लम्बे चौके-छक्के मारते दिखाई देंगे।

सौरव गांगुली की वायरल तस्वीर पर एक व्यक्ति ने कमेंट किया है, 'क्या बात है दादा... आप तो मल्टी टैलेंटिड हैं। हम आपका एक्टिंग डेब्यू देखने के लिए एक्साइटेड हैं। आपके सीन्स को मैं बार-बार देखूंगा।' तो वहीं दूसरे ने लिखा है, 'दादा आपने तो हमें गजब का सरप्राइज दिया है। खाकी द बंगाल चैप्टर का हमें इंतजार रहेगा।' फैंस लगातार सौरव गांगुली की तस्वीर पर ऐसे ही पॉजिटिव कमेंट कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी सौरव गांगुली की खाकी द बंगाल चैप्टर

अगर सौरव गांगुली की तस्वीर देखने के बाद आप भी एक्साइटेड हो उठे हैं और जानना चाहते हैं कि ये कब रिलीज होगी तो बता दें कि ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स इसे 20 मार्च के दिन दर्शकों के सामने पेश करेगा। नेटफ्लिक्स ने सौरव गांगुली की तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'द बंगाल टाइगर मीट्स द बंगाल चैप्टर।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article