Koffee with Karan का 9वें सीजन लेकर वापिस आ रहे हैं करण जौहर, बॉलीवुड सितारों के साथ मिलकर करेंगे चुगलियाँ

Koffee with Karan Season 9: खबर आ रही है कि करण जौहर अपने 9वें सीजन के साथ वापस आने वाले हैं। ता दें कि हाल ही में एक बातचीत के दौरान करण जौहर ने कॉफ़ी विद करण के अगले सीज़न के बारे में बताया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Koffee with Karan Season 9: कॉफ़ी विद करण सालों से हम सभी बॉलीवुड प्रेमियों के लिए पसंदीदा शो रहा है। करण जौहर का चैट शो मनोरंजन का सबसे बेहतरीन ज़रिया रहा है, जो हमें मज़ेदार गॉसिप देता है और शो से हमें बांधे रखता है। जहां शो का 8वां सीजन खत्म हुआ था वहीं अब खुद करण जौहर ने सीज़न 9 के बारे में खुलासा किया है, जो 2025 में एक नए ट्विस्ट के साथ हमारी स्क्रीन पर आने वाला है। बता दें कि हाल ही में एक बातचीत के दौरान करण जौहर ने कॉफ़ी विद करण के अगले सीज़न के बारे में बताया। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Koffee with Karan Season 9

रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में सुचरिता त्यागी के साथ बातचीत में, करण जौहर ने कॉफ़ी विद करण के अगले सीज़न के बारे में बताया। उन्होंने सीधे-सीधे बताया कि 2025 में यह शो बिल्कुल नए अंदाज़ में वापसी करेगा। करण ने पिछले सीजन के रैपिड-फायर राउंड की आलोचना करते हुए इसे पूरी तरह से बोरिंग बताया। उन्होंने खुद हैम्पर जीतने का मज़ाक भी उड़ाया। इसलिए, इस बार वे कुछ अलग करने जा रहे हैं। वे हमारे सेलेब्स को परेशान किए बिना सभी तरह की मस्ती, मज़ाक और सच्ची बातचीत करेंगे। करण ने बताया कि आजकल के सेलेब्स पहले की तरह खुलकर बात नहीं करते हैं।

End of Feed