Kapil Sharma ने आड़े हाथों लिए ट्रोल करने वाले, Atlee का मजाक उड़ाने वाली बात पर दिया मुंहतोड़ जवाब

Kapil Sharma React on Trolling: जैसे ही ये क्लिप्स सोशल मीडिया पर आई लोगों ने कपिल शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस ट्रोलिंग से परेशान होकर अब कपिल ने खुद इस पर बयान दिया है। कपिल ने बताया एपिसोड का सच क्या है.

Kapil Sharma React on Trolling: इंडियन्स का फेवरेट कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' पिछले कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में कपिल शर्मा के शो में मशहूर फिल्म डायरेक्टर एटली( Atlee Kumar) नजर आए थे। इस एपिसोड से कुछ क्लिप्स वायरल हो रही थी जिसमें कपिल शर्मा एटली का मजाक बना रहे हैं। जैसे ही ये क्लिप्स सोशल मीडिया पर आई लोगों ने कपिल शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस ट्रोलिंग से परेशान होकर अब कपिल ने खुद इस पर बयान दिया है। कपिल ने बताया एपिसोड का सच क्या है

Kapil Sharma React on Trolling

एटली कुमार वाले एपिसोड के ट्रोल होने पर कपिल शर्मा ( Kapil Sharma) ने रिएक्ट किया है। कॉमेडियन ने एक्स हैंडल पर अपने दिल की बात करते हुए लिखा है- डियर सर क्या आप बता सकते हैं मैंने इस वीडियो में कब और कहाँ एटली के लुक्स के बारे में बात की है। कृपया सोशल मीडिया पर नफरत ना फैलाएं, एपिसोड देखें और फिर बात करें। इसके साथ उन्होंने लेटेस्ट एपिसोड की क्लिप्स भी शेयर की है।

End of Feed