Kalki 2898 AD: ट्रोलिंग के बाद फिल्म के क्रेडिट्स में वापस आया दीपिका पादुकोण का नाम, फैंस ने कहा- 'शुक्रिया'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 29, 2025, 03:33 PM IST

Deepika Padukone Kalki 2898 AD: फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के ओटीटी वर्जन पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम क्रेडिट्स से गायब था जिसके बाद फैंस ने मेकर्स ने जमकर ट्रोल कर दिया। जिसके बाद मेकर्स को फिल्म के क्रेडिट्स में दीपिका का नाम वापस आ गया है।

Deepika Padukone Kalki 2898 AD: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया है। खबर थी कि फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के ओटीटी वर्जन पर दीपिका पादुकोण का नाम क्रेडिट्स से गायब था, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। फैंस ने इस से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की। अब इन सब के बीच इस खबर को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

Deepika Padukone Kalki 2898 AD New

Image Source: IMDb

वापस आया दीपिका पादुकोण का नाम

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण खबर सामने आई थी फिल्म कल्कि 2898 एडी के ओटीटी वर्जन के क्रेडिट्स से दीपिका पादुकोण का नाम हटा दिया गया। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर विवाद हो गया। अब इसको लेकर नई रिपोर्ट सामने आ रही है कि दीपिका पादुकोण का नाम क्रेडिट्स में वापस आ गया है। आपको बता दें कि फिल्म क्रेडिट्स से दीपिका पादुकोण का नाम हटने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर मेकर्स की क्लास लगा दी थी। जिसके बाद मेकर्स को अपना ये फैसला बदलना पड़ा और क्रेडिट्स में दीपिका पादुकोण का नाम वापस लाया गया। दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रही है। इस खबर से अब दीपिका पादुकोण के फैंस काफाी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed