Deepika Padukone Kalki 2898 AD: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया है। खबर थी कि फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के ओटीटी वर्जन पर दीपिका पादुकोण का नाम क्रेडिट्स से गायब था, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। फैंस ने इस से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर की। अब इन सब के बीच इस खबर को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
वापस आया दीपिका पादुकोण का नाम
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण खबर सामने आई थी फिल्म कल्कि 2898 एडी के ओटीटी वर्जन के क्रेडिट्स से दीपिका पादुकोण का नाम हटा दिया गया। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर विवाद हो गया। अब इसको लेकर नई रिपोर्ट सामने आ रही है कि दीपिका पादुकोण का नाम क्रेडिट्स में वापस आ गया है। आपको बता दें कि फिल्म क्रेडिट्स से दीपिका पादुकोण का नाम हटने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर मेकर्स की क्लास लगा दी थी। जिसके बाद मेकर्स को अपना ये फैसला बदलना पड़ा और क्रेडिट्स में दीपिका पादुकोण का नाम वापस लाया गया। दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर धमाल मचा रही है। इस खबर से अब दीपिका पादुकोण के फैंस काफाी खुश नजर आ रहे हैं।

Image Source: Netflix/ Prime Video
'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए थे ये सितारे
फिल्म कल्कि 2898 एडी में प्रभास (Prabhas), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), कमल हासन (Kamal Haasan), दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी (Disha Patani), पशुपति (Pasupathy), सासवता चटर्जी (Saswata Chatterjee), अन्ना बेन (Anna Ben), मलाविका मोहनन (Malavika Mohanan), राजेंद्रन (Rajendra), महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar), अग्निदेव सुंदरशर्मा (Agnidev Sunder Sharma) और अनित्य श्रीनिवास (Anitya Shree Vatsan) जैसे सितारे नजर आए थे। दीपिका पादुकोण से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
