Two Much with Kajol-Twinkle: फिल्म निर्माता करण जौहर ( Karan Johar) और जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) हाल ही में काजोल देवगन( Kajol Devgan) और ट्विंकल खन्ना( Twinkle Khanna) के टॉक शो में पहुंचे। ट्विंकल और काजोल के शो 'टू मच' में करण और जान्हवी ने खुलकर बात की। अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर शो के गेम्स तक सबकुछ मजेदार तरीके से एन्जॉय किया। हालांकि इस शो में कुछ ऐसे सवाल पूछे गए जिसने सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा कर दिया। ट्विंकल और काजोल ने जान्हवी कपूर-करण जौहर से जो सवाल किया उसकी अब चर्चा हो रही है। इसकी क्लिप भी शेयर हो रही है, जिसमें इस शो को ट्रोल भी किया जा रहा है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला
शो के अंदर एक गेम खेला जाता है, जिसका नाम है 'दिस और देट'। इसी गेम के दौरान ट्विंकल और कजोल ने गेस्ट जान्हवी-करण से एक सवाल किया। सवाल था कि, फिजिकल चीटिंग से भी बुरी होती है इमोशनल चीटिंग? इस सवाल के जवाब में करण जौहर, काजोल देवगन और ट्विंकल खन्ना ने इमोशनल चीटिंग को चुना, जबकि जान्हवी कपूर( Janhvi Kapoor) सवाल सुनकर हैरान रह गई। जान्हवी कपूर ने कहा कि इसमें से एक सही एक गलत नहीं चुन सकते ये दोनों ही बुरे हैं। हालांकि काजोल ने जान्हवी से कहा कि तुम हम तीनों से अलग जा रही हो। जान्हवी कपूर कहती है कि फिजिकल चीटिंग बहुत बेकार है, इसके जवाब में ट्विंकल कहती है कि नहीं 'रात गई बात गई'। हालांकि ये बातें काफी ऑक्वर्ड मोमेंट बनाती हैं।
लोग कर रहे ट्रोल
जैसे ही यह क्लिप सामने आई लोगों ने इसे ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस सवाल के जवाब में लोगों ने कजोल-ट्विंकल और करण जौहर को गलत बताया। दूसरी तरफ जान्हवी कपूर को सही कहा। सोशल मीडिया पर लोगों की राय हैं कि जान्हवी ने सही कहा चीटिंग-चीटिंग है। इस शो को लेकर भी काफी लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं, उनका कहना है कि यहां पर बहुत ही खराब सवाल पूछे जाते हैं। दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि काजोल और ट्विंकल अपने शो में गेस्ट को बोलने ही नहीं देती है।
