Jewel Thief Part 2: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म 'ज्वेल थीफ-द हीस्ट बिगिन्स' (
सैफ अली खान और जयदीप अहलावत स्टारर 'ज्वेल थीफ-द हीस्ट बिगिन्स' के दूसरे पार्ट की घोषणा ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। दूसरे पार्ट को फिलहाल 'ज्वेल थीफ: द हीस्ट कंटीन्यूज' टाइटल दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे पार्ट में लोगों को काफी अलग-अलग चीजें देखने को मिलने वाली हैं। 'ज्वेल थीफ' में सैफ अली खान ने रेहान रॉय की भूमिका निभाई है, जो एक मास्टर चोर है। फिल्म में निकिता दत्ता, कुणाल कपूर, कुलभूषण खरबंदा, गगन अरोड़ा, लोइटोंगबाम दोरेंद्र सिंह और सुमित गुलाटी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।
'ज्वेल थीफ' का निर्देशन कूकी गुलाटी और रॉबी गरेवाल ने मिलकर किया है। इस मूवी को सिद्धार्थ आनंद और ममता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से दे सकते हैं। सैफ अली खान को आखिरी बार फिल्म 'देवरा' में देखा गया था
